Agra Girl Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पहले यमुना में फेंकने की थी योजना
आरोपी आशीष और उसके पिता मुकेश तोमर ने छात्रा के शव को पहले यमुना में फेंकने की योजना बनाई थी। मगर, उन्हें लगा कि यमुना में फेंकने के लिए काफी दूर जाना होगा। इस दौरान खंदौली मार्ग पर भी आना होगा। ऐसे में पुलिस पकड़ सकती है। इसके बाद खाली जगह पर शव को गड्ढे में दफनाने के बारे में सोचा, लेकिन तब भी यही लगा कि गड्ढा खोदेंगे तो देर हो जाएगी। इसलिए शव को दूर फेंककर आग लगाने की योजना बनाई थी।