फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Girl Murder: कमरे से आ रही थी बदबू, पिता ने पूछा तो बेटा बोला-गलती हो गई...फिर दोनों ने शव के साथ के साथ किया घिनौना काम

Fri, 03 Jun 2022 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
Agra Girl Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के खंदौली में जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ के पास जलाया गया शव मथुरा के सिपाही वीरपाल सिंह की लापता 20 वर्षीय बेटी खुशबू का था। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर नाऊ का सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर ने दुपट्टे से गला घोंटकर खुशबू की हत्या की थी। दरअसल, बीकॉम की छात्रा खुशबू को हत्यारोपी आशीष तोमर ने अपने घर बुलाया था। इसके बाद हत्या कर दी थी। 35 घंटे शव घर में रखने के बाद पिता के साथ बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगा आया था। मगर, पहचान होने पर दोनों पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि 30 मई को सोमवती अमावस्या थी। सुबह मां-बाप गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे। उनके जाने के बाद उसने खुशबू को घर बुला लिया था। उसके आने पर दोनों के बीच बातचीत के दौरान वाद विवाद होने लगा। शाम तकरीबन चार बजे गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया था। वह रात भर शव के साथ ही रहा। दूसरे दिन सुबह माता-पिता आ गए। 24 घंटे बाद शव से दुर्गंध आने लगी। इस पर आशीष के पिता मुकेश ने बेटे से पूछताछ की। कहा कि दुर्गंध कहां से आ रही है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी का पिता - फोटो : अमर उजाला
आशीष कुछ जवाब नहीं दे रहा था। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान खुशबू का शव पलंग के नीचे मिल गया। यह देखकर वो घबरा गए।

4 of 7
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस पर बेटे ने हत्या के बारे में बताया। कहा कि गलती हो गई। मगर, उसके पिता ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। शव को रजाई के कवर में लपेट दिया। 31 मई की रात तकरीबन तीन बजे गठरी में शव लेकर बाइक पर रख लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Agra Girl Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मुकेश बाइक चलाने लगे। आशीष पीछे बैठा रहा। जलेसर मार्ग पर दोनों बाइक तकरीबन पांच किलोमीटर दूर तक लेकर आए। उस समय कुछ ही वाहन चल रहे थे। सुनसान जगह पर बाइक रोक दी।
विज्ञापन

6 of 7
यहीं पर जलता मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे शव को फेंकने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के लिए लाइटर साथ लेकर गए थे। उनकी योजना थी कि शव जलने के बाद पहचाना नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुशबू के पिता वीरपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
मगर, शव पूरी तरह से जल नहीं सका। चेहरा जलने से मच गया। कपड़े भी नहीं नहीं जल पाए थे। परिजनों ने शव को पहचान लिया। खुशबू के जूते और मोबाइल घर पर ही रह गए थे। उन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें