आगरा के अछनेरा थाने के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर शव पुरामना गांव में धनौली नहर के किनारे खेतों में फेंक दिए। परिजनों ने अछनेरा थाने के बाहर करीब एक घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद भरतपुर मार्ग पर भी जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद वह शांत हुए।
आगरा में दोहरे हत्याकांड से गांव अरदाया में दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने रंजिश से इन्कार किया है। हत्या किसने और क्यों की? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। आशंका है कि नेत्रपाल और कृष्णपाल को फोन करके बुलाया गया। उन्हें नहर किनारे ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस ने गांव के बाहर रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसमें दोनों साथ जाते नजर आए हैं। इसके बाद गांव से बाहर जाने के रास्ते के फुटेज नहीं मिले। गांव अरदाया निवासी कृष्णपाल सिंह और नेत्रपाल एक साथ घर से निकले थे।
परिजन ने बताया कि नेत्रपाल को घर के पास लगी सबमर्सिबल पंप बंद करना था। मगर, वो पंप बंद करने नहीं पहुंच पाया। दोनों एक साथ चले गए। कृष्णपाल को बड़े भाई अजयपाल ने करीब 9:15 बजे फोन किया। मगर, उसने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
2 of 12
नेत्रपाल के घर गमगीन महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे आशंका है कि उनकी घर से निकलने के बाद ही हत्या कर दी गई। नहर किनारे शवों को फेंकने के साथ ही घास से छिपाने की कोशिश की गई थी, जिससे किसी को पता नहीं चल सके। मगर, खेतों पर काम करने गए लोगों को पता चल गया।
विज्ञापन
3 of 12
आगरा में डबल मर्डर के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे किसी नजदीकी का हाथ है। दोनों दोस्तों को पहले फोन करके बुलाया गया। हत्या करने के बाद शव फेंक दिए गए। उनके मोबाइल नहीं मिले हैं। पुलिस तलाश में लगी हुई है।
4 of 12
कृष्णपाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
कृष्णपाल उर्फ केपी की शादी वर्ष 2018 में नीतू के साथ हुई थी। केपी की तीन बेटियां हैं, जिनमें वंशिका(6), सृष्टि (4) और युवी (2) शामिल हैं। केपी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बड़े भाई अजयपाल के साथ खेती करता था। इसी से भरण-पोषण कर रहा था। नेत्रपाल की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी शादी आठ वर्ष पूर्व सुमन के साथ हुई थी। नेत्रपाल का छह साल का बेटा यश और चार साल बेटी सुरभि है। नेत्रपाल की मौत की खबर से पत्नी सुमन बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
5 of 12
नेत्रपाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी नहीं हुई ऐसी घटना
गांव के संजय सिंह ने बताया कि आज तक गांव में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। घटना से ग्रामवासी हैरान हैं। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
6 of 12
दोनों दोस्तों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चा में रहते थे दोनों दोस्त
कृष्णपाल और नेत्रपाल गहरे दोस्त थे। बचपन से ही एक साथ रहते थे। दोनों साथ ही खेत पर काम करने जाते थे। इसके बाद साथ आते थे। शाम को रोजाना टहलने के लिए जाते थे। दोनों के घर नहीं आने पर परिजन एक-दूसरे पर फोन करके ही जानकारी लेते थे। दोनों अपनी दोस्ती के लिए क्षेत्र में चर्चा में रहते थे।
विज्ञापन
7 of 12
घटना के बाद जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने खंगाले फुटेज
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के खेतों में तलाशी ली। मगर, कोई हथियार नहीं मिला। वहीं किरावली के गांव से लेकर घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। इनसे कुछ जानकारी हाथ लगी हैं। इन पर टीम पड़ताल में लगी हुई है।
8 of 12
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिस्ट्रीशीटर की साथी समेत हत्या, थाने पर किया हंगामा
आगरा के अछनेरा थाने के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर शव पुरामना गांव में धनौली नहर के किनारे खेतों में फेंक दिए। दोनों रविवार रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात तक संपर्क न होने पर परिजनों ने कॉल किया, लेकिन फोन बंद थे। खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने पुलिस व परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। परिजनों ने अछनेरा थाने के बाहर करीब एक घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद भरतपुर मार्ग पर भी जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद वह शांत हुए। पुलिस ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
9 of 12
मृतकों के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव अरदाया निवासी हिस्ट्रीशीटर नेत्रपाल (38) और उसका दोस्त कृष्णपाल उर्फ केपी (35) रविवार रात 8 बजे घर से निकले थे। केपी के भाई अजय पाल ने बताया कि छोटा भाई घर के पास स्थित प्लॉट पर लगा सबमर्सिबल पंप बंद करने गया था। प्लॉट के पास ही नेत्रपाल का घर है। पंप बंद करने के बाद बिना किसी को बताए केपी अपनी बाइक से नेत्रपाल के साथ कहीं चला गया। करीब एक घंटे बाद उन्होंने दोनों को कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुए। बाद में मोबाइल बंद हो गए।
10 of 12
आगरा में डबल मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुरामना गांव में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों को धनौली नहर के किनारे केपी का खून से लथपथ शव मिला। जांच के दौरान किरावली थाने की पुलिस को वहां से 30 मीटर दूर धनौली माइनर के पास नेत्रपाल का भी शव पड़ा मिला। दोनों की हत्या के बाद शवों को घास से छिपाने की कोशिश की गई थी। दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर केपी की अपाचे बाइक पड़ी हुई मिली।
11 of 12
आगरा में डबल मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन आ गए। पुलिस शवों को ले जाने लगी। आक्रोशित ग्रामीण शवों को थाना अछनेरा के पास चौराहे पर ले आए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
करीब एक घंटे तक समझाने के बाद हत्याकांड के जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन देने पर ग्रामीण सड़क से हटे। हंगामे के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक यातायात ठप हो गया। नेत्रपाल के भाई अजयपाल ने अज्ञात के खिलाफ थाना किरावली में तहरीर दी है। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की आशंका है। खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है।