आगरा में कोर्ट ने कमला नगर में छह महीने पहले महिला चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या के आरोपी शुभम पाठक का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। कमला नगर के ई ब्लाक निवासी चिकित्सक निशा सिंघल की 20 नवंबर 2020 की शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घर में उनकी बेटी नायशा और बेटा अद्भुत भी थे। उन्होंने कमरे में छिपकर खुद को बचाया था। निशा के पति अजय कुमार सिंघल के घर आने पर घटना की जानकारी हो सकी थी। आरोपी ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। वहीं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने आरोपी के जमानत प्रार्थनापत्र का विरोध किया। विवेचक ने आरोपी से बरामद खून लगी शर्ट, मृतका के जेवरात और रुपये बरामद किए थे। विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावी क्षेत्र मोहम्मद राशिद ने आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज करने के आदेश दिए। अगली स्लाइड में पढ़िए हत्यारोपी की जुबानी हत्या की कहानी...
विज्ञापन
2 of 5
डॉ निशा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक निशा सिंघल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने महिला चिकित्सक की हत्या और लूट कर्ज चुकाने के लिए की थी। वारदात के बाद आरोपी ने कई लोगों को रुपए दिए थे। सोने के गहनों को ठिकाने लगाने की तैयारी में था। उससे पहले मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ. निशा सिंघल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कावेरी कुंज कॉलोनी में 20 नवंबर 2020 को दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने डॉक्टर की बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था, सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा था।
4 of 5
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमलानगर में शुक्रवार को दंत चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या के बाद आरोपी ने उनके बच्चों को भी मारने की कोशिश की। डॉ. निशा की आठ वर्षीय बेटी एनिशा ने बताया कि मां का गला रेतने के बाद जब युवक उनके कमरे में आया तो वह बुरी तरह सहम गई। उसका भाई अद्वय रोने लगा था। उसे लगा कि हत्यारा दोनों को नहीं छोड़ेगा। उसने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और दबाव डाला। उसे बहुत दर्द हुआ और वह गिर पड़ी। इसके बाद उसने बेहोश होने का नाटक किया ताकि हत्यारा चला जाए।
डॉ. निशा सिंघल का घर और क्लीनिक कावेरी कुंज कॉलोनाी में मुख्य रोड के किनारे हैं। हर पल घर के सामने वाहन दौड़ते रहते हैं। घर भी सटे हुए हैं। लेकिन वारदात की लोगों को भनक तक न हुई। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता दीपक ढल ने बताया कि जब डॉ. अजय आए और पत्नी व बच्चों को गाड़ी से ले जाने लगे, तब पता चला।