बुलंदशहर: शहीद दरोगा के पार्थिव शरीर को देखकर विलाप करती बहन
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बेटे पार्थ ने पापा-पापा कहते हुए पिता को मुखाग्नि दी तो सबकी आंखें नम हो गईं। शहीद की फुफेरी बहन के पति हुकुम सिंह रोते-बिलखते चिता पर लेट गए और मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग करने लगे। बहन अलका ने भाई की शहादत का बदला लेने की मांग की। बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री अनिल शर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद प्रशांत को श्रद्धांजलि दी।