फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी बर्बरता जो रूह कंपा दे: कारोबारी को नहीं लगी गोली, भाजपा नेता ने जिंदा ही काटा था सिर, हुआ खौफनाक खुलासा

Sat, 06 Aug 2022 09:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
कारोबारी नवीन का फाइल फोटो, हत्यारोपी भाजपा नेता टिंकू - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी की तरकारी गली निवासी कारोबारी नवीन वर्मा को गोली नहीं लगी थी। जब उनका गला काटा गया, तब वो जिंदा थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खौफनाक खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अब कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा, क्योंकि आरोपी भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने अपने बयान में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने की बात कही थी। अगर, गोली चली तो कहां लगी ? कार से खोखा भी बरामद किया गया था। यह मुआयने के बाद ही पता चलेगा।

व्यापारी नवीन वर्मा की बृहस्पतिवार रात को हत्या कर दी गई थी। आरोपी बेलनगंज स्थित भैरों बाजार निवासी टिंकू भार्गव और अनिल हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सिकंदरा के गांव अरसेना में गश्त के दौरान पकड़ लिया था। दोनों नवीन के शव को ठिकाने लगाने आए थे। पुलिस को सिर कटी लाश मिली थी। कार के अंदर सिर पॉलीथिन में रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

2 of 7
कारोबारी नवीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया था कि नवीन को उन्होंने बिजलीघर पर बुलाया था। उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद कार से हाईवे पर आ गए थे। मथुरा रोड पर कार में नवीन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। इसके बाद मांस काटने वाले छुरे से गला काट दिया था। उसके कपड़े भी उतार दिए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक कारोबारी नवीन की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के दौरान नवीन के सिर का एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में गोली नहीं आई। गोली का कोई घाव भी नहीं था। कार में खोखा मिला था, जिससे पता चलता है गोली चली है। मगर, कहां लगी, यह पता किया जाना बाकी है। इसके लिए आरोपी की कार का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा। आशंका है कि नवीन नशे में होने की वजह से विरोध नहीं कर सका। जिस समय नवीन का गला काटा गया, वह जिंदा था।

4 of 7
मृतक कारोबारी के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी टिंकू भार्गव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने नवीन को कार में अपनी बराबर की सीट पर बैठाया था। वह खुद कार चला रहा था। उसका साथी अनिल पीछे की सीट पर बैठा था। उसने गोली चलाई थी। यह देखकर अनिल घबरा गया। टिंकू ने उसे चुप कर दिया। कहा कि अब कुछ नहीं होगा। वह हत्या में उसका साथ दे। कार को नहीं रोका था। इसके बाद एक हाथ से बाल पकड़कर दूसरे से गला काट दिया था। पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतार दिए थे। दोनों आरोपियों के कपड़ों पर खून भी लग गया था।
विज्ञापन

5 of 7
हत्यारोपी भाजपा नेता और उसका दोस्त - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर पकड़ा था। कार खड़ी थी। उसमें कटा सिर रखा था, जबकि लाश बाहर पड़ी हुई थी। टिंकू ने बताया था कि कुछ लोग आए थे, नवीन की हत्या करके चले गए। मगर, उसके कपड़ों पर खून लगा था। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, कार के पास खोजी कुत्ते को पुलिस ले गई थी। मौके से बरामद छुरे को भी सुंघाया। उस समय पुलिस जीप में टिंकू भी बैठा हुआ था। खोजी कुत्ता सूंघता हुआ, टिंकू के पास पहुंच गया था।
विज्ञापन

6 of 7
हत्यारोपी भाजपा नेता टिंकू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी टिंकू ने हत्या से पहले पूरी योजना बनाई थी। उसने अपना मोबाइल बिजलीघर पर ही बंद कर लिया था। नवीन का मोबाइल हाईवे पर आने के बाद बंद किया था। इससे लगे कि वह बिजलीघर पर ही था। नवीन अकेला घर के लिए निकला है। उसकी लोकेशन भी हाईवे की आती। वह उसके घरवालों को यही बताता कि नवीन अकेला चला गया। इससे पहले वो अपने दोस्त की कार लाया था। इस पर लगाने के लिए नकली नंबर प्लेट प्रतापपुरा से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक कारोबारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के पास मजबूत साक्ष्य

पुलिस के पास केस में मजबूत साक्ष्य हैं। घटनास्थल से सिर और धड़ बरामद कर लिए गए थे। आरोपी भी मौके पर पकड़े थे। कार की नंबर प्लेट फर्जी लगी थी। आरोपियों से आला कत्ल छुरा भी बरामद कर लिया गया था। टिंकू ग्लब्स पहने हुए था। 

परिवार में मचा है कोहराम 

व्यापारी की हत्या की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नवीन के बेटा और बेटी बेहाल हैं। वहीं पत्नी बेसुध हो गई हैं। परिवार के लोग उन्हें किसी तरह संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें