सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में किए गए संसोधन के खिलाफ 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के विरोध में सवर्ण और ओबीसी हित मोर्चा ने 10 अप्रैल को प्रस्तावित अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। सवर्ण और ओबीसी मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई।
विज्ञापन
2 of 6
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीती 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा शहर में की गई हिंसा, राष्ट्र ध्वज के अपमान और इष्टदेव हनुमान जी का आपमान करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
3 of 6
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञापन में आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। सवर्ण और ओबीसी मोर्चा ने पुलिस और प्रशासन को 20 अप्रैल तक सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। दिए गए समय में गिरफ्तारी न होने पर दोनों संगठन 20 अप्रैल को सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक विशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
4 of 6
Bharat Band
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भारत बंद के दौरान शहर में भारी हिंसा हुई थी। उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी थी। कई दुकानों में लूटपाट की थी। वहीं बुंदू कटरा पुलिस चौकी को भी फूंक दिया था। हिंसा के मामले में पुलिस ने दस हजार से अधिक अज्ञात व सौकड़ों लोगों के खिलाफ नामजद 24 मुकदमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Bharat Band
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक लगभग तीन सौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।वहीं पुलिस हिंसा की वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है, ताकि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही दोनों संगठनों ने 10 अप्रैल को ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में सीएम को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर में 1 और थाना हरीपर्वत में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की मानें तो इन तीनों ने फेसबुक और व्हाट्स एप पर पोस्ट के जरिए समाज में वैमनस्य की भावना पैदा की है। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।