सरहद पर बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर देशभर में हाई अलर्ट है। ताजनगरी में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। ताजमहल पर सुरक्षा पहरा और सख्त कर दिया गया है, वहीं ताजमहल के आसपास होटलों ने संदिग्धों के प्रति सतर्कता बरतने के लिए चेतावनी जारी की है। स्टेशनों और ट्रेनों में भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। उधर, हालात को देखते हुए आगरा के एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 7
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल की सुरक्षा दो घेरे में है। ताज के अंदर रेड जोन में सीआईएसएफ ने अपने कमांडो तैनात किए हैं। पुलिस को ताज के पास सभी बैरियरों पर अलर्ट किया गया है। पीएसी के अतिरिक्त जवानों को ताज के पास के खाली प्वाइंट पर तैनात किया गया है। हथियारों से लैस पीएसी जवानों को यमुना किनारा की ओर और महताब बाग की ओर बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल के रेड जोन में सीआईएसएफ के जवानों को हर प्वाइंट पर तैनात किया गया। ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को लगाया गया। यलो जोन में बैरियरों के अलावा प्वाइंट पर पीएसी के हथियारबंद जवान तैनात किए गए। वहीं शहर के अन्य ऐतिहासकि इमारतों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि 1971 में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान ताजमहल के मुख्य गुंबद को ढंका गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय मुख्य गुंबद पर लकड़ी की पाड़ बांध कर उसे ढंका गया था, लेकिन 1971 में बंकर की तरह ताजमहल के गुंबद और मीनारों को कपड़े से ढंका गया था।
4 of 7
शहर में वाहनों की हो रही चेकिंग
ताजमहल के आसपास ताजगंज, फतेहाबाद रोड और शहर के अन्य हिस्सों में होटलों ने संदिग्धों के प्रति सतर्कता बरतने के लिए चेतावनी जारी की है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्य होटलों के संचालकों से कहा है कि वो मौजूदा हालात में सतर्क रहें और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी कमरा न दें। अगर किसी ग्राहक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
5 of 7
रेलवे स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
पहले पुलवामा हमला और अब पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए रेलवे ने हाई अलर्ट जारी किया है। आगरा रेल मंडल में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशनों और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। स्टेशनों पर चेकिंग भी की गई। एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में चौकसी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
मिराज विमान
उधर, सरहद पर बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर देशभर के एयरफोर्स स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। इनमें आगरा एयरफोर्स स्टेशन भी शामिल है। यहां से वीर जवानों को सिर्फ एक आदेश मिलने का इंतजार है, दुश्मन को उसके घर में घुसकर धूल चटा देंगे। आगरा एयरफोर्स स्टेशन के जांबाज सैनिक और अधिकारी हर पल ही तैयार रहते हैं। यहां अभ्यास चलता ही रहता है। आसमान में फाइटर जेट कभी भी देखे जा सकते हैं।
सरहद पर बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर केंद्र और प्रदेश सरकार की खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर रखी गई हैं। उन तमाम लोगों के बारे में पड़ताल की जा रही है जो जाली करेंसी, हथियारों की सप्लाई से जुड़े रहे हैं। पाकिस्तान को की जा रहीं फोन कॉल पर भी नजर है। सिमी के सदस्य रह चुके लोगों के बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है। सारी कवायद यह मालूम करने के लिए है कि कोई शख्स दुश्मन देश के लिए जासूसी न कर रहा हो।