फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको जरूर देखनी चाहिए कनाडा के PM की ये तस्वीरें, इस पर लुटाया प्यार

Mon, 19 Feb 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
हाथी को दुलारा - फोटो : अमर उजाला
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। पत्नी और बच्चों ने ताज की खूबसूरती को निहारा। इसके बाद वह परिवार के साथ मथुरा के फरह के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचे। प्रधानमंत्री ने हाथियों के रखरखाव, खुराक और उनके उपचार के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को करीब 50 मिनट तक परिवार के साथ हाथी संरक्षण केंद्र में बिताए। प्रधानमंत्री ने हाथियों के लिए बने तालाब तो देखे ही उनके बाड़े भी चेक किए। संरक्षण केंद्र पर हाथियों को दिया जाने वाला चारा और उनके पसंदीदा फलों के बारे में भी पूछा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथी संरक्षण केंद्र में पीएम ट्रूडो - फोटो : अमर उजाला
हाथियों के उपचार के बारे में भी जानकारी की। प्रधानमंत्री ने भी हाथियों को हरा चारा खिलाया। हाथियों के चिकित्सक यदुराज और उनकी टीम से भी मुलाकात की। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड किस तरह से किए जाते हैं इसके बारे में भी पूछा। हाथियों की देखभाल करने वाले प्रहलाद, मुन्ना से भी जानकारी ली। 

4 of 5
सभी के साथ फोटो खिंचवाई - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जगह-जगह हाथियों के साथ फोटो खिंचाई। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों की सेवा करना पुण्य का काम है। एशिया में हाथियों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। इसे लेकर जागरुकता की जरूरत है। हाथी संरक्षण केंद्र में कनाडा के प्रधानमंत्री 50 मिनट से ज्यादा समय तक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार संग ताजमहल में कनाडा के पीएम - फोटो : अमर उजाला
उनके मथुरा आगमन पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मथुरा व आगरा के पुलिस व प्रशासनिक अफसर टीम के साथ सुरक्षा में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें