फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें

Sun, 03 Dec 2023 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Agra Accident - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद घरों में कोहराम मच गया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-5 में रहने वाला अथर्व इकलौता बेटा था। रोजाना पिता उसे स्कूल लेने व छोड़ने जाते थे। शनिवार को वह नहीं जा सके तो दादी को लाडले को लाने के लिए भेजा, लेकिन हादसे ने उनका मां और भविष्य की आशा दोनों ही छीन लीं।

सेक्टर-5 निवासी योगेंद्र शर्मा महेंद्रा फाइनेंस कंपनी में जॉब करते हैं। एक बेटा अथर्व व एक साल की बेटी अक्षिता है। उनके परिजन ने बताया कि अथर्व ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित ब्रज पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। रोजाना वह उसे बाइक छोड़ने और छुट्टी होने पर लेने जाते थे। शनिवार की सुबह उसे हंसता-खेलता हुआ स्कूल छोड़कर आए थे। दोपहर को किसी काम से जाना पड़ा तो अपनी मां रेखा शर्मा को ला़डले को ऑटो से लेने भेजा था। दादी-नाती ऑटो में हंसी खुशी लौट रहे थे मगर हादसे ने योगेंद्र के घर की खुशियां छीन लीं। मासूम अथर्व अब कभी घर नहीं लौटेगा। हादसे की खबर सुनकर अथर्व की मां बेसुध हैं। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार व मित्र दिलासा दे रहे हैं मगर उनके शब्द भी साथ नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस बार तो नंबर पक्का है पापा...यह कहते हुए बिलख पड़े संतोष
नारखी, फिरोजाबाद का रहने वाला प्रेमकिशोर चार साल से इंजीनियर्स काॅलोनी, न्यू आगरा के पीजी में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल का टेस्ट देकर लौटा था। किसान पिता संतोष ने बताया कि किसी तरह छोटे बेटे को पढ़ा रहे थे। बड़ा बेटा खेती में हाथ बंटाता है। बेटे ने टेस्ट देकर आने के बाद कहा था कि पापा इस बार तो नंबर पक्का है। शनिवार दोपहर को वह किसी दोस्त को नोट्स देने के लिए सिकंदरा जाने को निकला था, लेकिन हादसे ने उनके घर का चिराग बुझा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
किराये पर ऑटो चलाते थे बच्चू
ऑटो चालक बच्चू सिंह के परिजन ने बताया कि बच्चू किराये का ऑटो चलाते थे। पत्नी राधा भी घरों में कामकाज करती है। तीन बेटियां हैं। बाईंपुर में किराये के घर में रह रहे थे। हादसे के बाद बच्चू सिंह की पत्नी राधा का बुरा हाल था। वह कह रही थी कि अब कौन करेगा तीन बेटियों का लालन पालन।
 

4 of 5
Agra News - फोटो : अमर उजाला
रात में ही हुआ शवों का पोस्टमार्टम
हादसे में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम पुलिस प्रशासन ने ही रात में ही करवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस ने शाम 7 बजे शवों के पोस्टमार्टम गृह में पहुंचने के बाद ही परिजन को सूचित करके प्रक्रिया शुरू करवाई। हादसे में कई शव क्षत विक्षत हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक फरार
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें