फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सड़क हादसा: 'पलक झपकते' ही चली गई नौ लोगों की जान, कार से एक घंटे में निकाले जा सके शव

Fri, 12 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा सड़क हादसा: हादसे के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कानपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। पलक झपकते ही स्कॉर्पियो में सवार नौ लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे शवों को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटनास्थल पर खौफनाक मंजर था, जिसे देखकर स्थानीय लोग सहम गए। हादसे की वजह कार चालक को नींद की झपकी आना और तेज रफ्तार बताई गई है। हादसे में बिहार और झारखंड के रहने वाले नौ लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा: क्षतिग्रस्त कार से लोगों को निकालते स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंडी समिति के सामने अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी दूसरी दिशा में जाकर कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकलवाया। इनमें से आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। मरने वाले सात लोग बिहार के और दो लोग झारखंड के रहने वाले थे। 
विज्ञापन

3 of 6
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद कंटनेर में सवार चालक सहित 10-12 लोग कूदकर भाग गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंची। बाद में एडीजी राजीव कृष्ण, एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। पुलिस ने आठ मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

4 of 6
आगरा सड़क हादसा: घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
चार घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हादसा स्कार्पियो के गलत दिशा में आने पर कंटेनर की टक्कर से हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा स्कार्पियो के चालक को झपकी आने की वजह से होना माना जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी बिटटू और लकी ने बताया कि हादसे के बाद सबसे पहले वह मौके पर पहुंच गए थे। स्कार्पियों में सवार एक व्यक्ति ही बोल रहा था। उसने बताया कि वह गया जिले से आया है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे बाहर निकाला। इसके बाद अन्य लोगों को भी निकालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर लटका कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
15 मिनट बाद पुलिस आ गई। कार चालक की सीट पर अन्य लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने आठ शवों को बाहर निकाला। चार घायल अस्पताल भेजे। घटना के बाद जाम भी लग गया। इस कारण वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया। दो घंटे बाद कंटेनर और कार को हटाने पर ही यातायात सामान्य हो सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें