अग्निवीर भर्ती के दाैरान युवाओं का जोश देखते ही बना। पूरा भर्ती स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे।
जुबां पर भारत माता की जय के जयकारे... दिल में विजयी होने का जज्बा लेकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को 11 जिलों के 600 युवा अग्निवीर बनने के लिए दौड़े। भर्ती रैली का यह पहला दिन था। जोश से लबरेज युवाओं का कहना था कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे। दौड़ और शारीरिक योग्यता पास करने वालों को बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
अग्निवीर भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भर्ती रैली में शामिल होने के लिए मंगलवार रात 12 बजे से ही स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगने लगी थीं। सैन्यकर्मियों ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराई तो उनका जोश बढ़ने लगा। सुबह पूरा भर्ती स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दस्तावेज सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
3 of 6
अग्निवीर भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए विभिन्न जनपद से कुल 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से कुल 600 ने उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों को 100-100 के छह ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप की अलग-अलग दौड़ कराई गई। कार्यवाहक स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली शुरू कराई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए रोका गया, असफल अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया।
4 of 6
अग्निवीर भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिगजैग, बीम और बैलेंसिंग की परीक्षा
अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों को कई पड़ाव से गुजरना होगा। जिगजैग, बीम और बैलेंसिंग आदि शारीरिक परीक्षण कराए गए। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड हाइट, चेस्ट आदि की जांच की गई। सभी चरणों में सफल रहने वाले युवाओं का अब मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन
5 of 6
अग्निवीर भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बजाते रहे तालियां
अग्निवीर बनने के लिए सबसे पहले दाैड़ की बाधा दूर करनी थी। इसके लिए स्टेडियम के अंदर से गेट से सदर बाजार मार्ग होते हुए फिर से स्टेडियम में प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परिजन भी आए थे। वह भर्ती स्थल के बाहर रहे। जब युवा दाैड़ते हुए बाहर आए तो परिजन ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को ग्रुप में इलेक्ट्रिक बसों से वापस उनके गंतव्य भेजा गया।
बारिश में भी व्यवस्थित रही रैली
बुधवार सुबह तड़के से ही आंधी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद अभ्यर्थी व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पारदर्शी स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजारते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाती रही। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई कि वे दलालों से बचें। आयोजन स्थल और अधिकृत माध्यमों से जारी आधिकारिक निर्देशों पर ही भरोसा करें। भर्ती कार्यालय के अनुसार अभ्यर्थी एकलव्य स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर रात 1:30 बजे से पहुंचें।