फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उस महिला के साथ क्या कर रहा था सुनील! बच्ची ने देखा तो काट दिया उसका गला; फिर आटे के ड्रम में ठूंसी लाश

Sun, 29 Mar 2026 04:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से महिला की कॉल डिटेल और आरोपी से संबंधों का पता कर रही है। बिना साक्ष्य पुलिस महिला को आरोपी नहीं बनाएगी। वहीं मामले में मासूम की मां का कहना है कि अगर वह महिला भी साजिश में शामिल है, तो उसे भी कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया हत्यारोपी सुनील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में आठ साल की हत्या के मामले में आरोपी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। लेकिन हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस की तफ्तीश तीन बिन्दुओं पर चल रही है। इनमें एक बिन्दु पर शक अधिक गहरा रहा है कि हत्यारोपी सुनील को बच्ची ने किसी के साथ देख लिया था। इसके चलते सुनील ने बच्ची की हत्या कर शव को आटे के ड्रम में ठूंस दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। हत्यारा मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस को मामले में जांच के दौरान कुछ तथ्य ऐसे मिले हैं, जिनसे हत्या की वजह सुनील को किसी अन्य के साथ देख लेने की आशंका गहरा रही है। सुनील की मौत के बाद पुलिस के आगे चुनौती है कि अगर ऐसा है तो इसके साक्ष्य मजबूत होेने चाहिए। 

 
विज्ञापन

2 of 9
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच अब इसी ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अगर इस बात के साक्ष्य नहीं मिले तो बालिका के परिजन से विवाद को ही हत्या की वजह मान कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। डीसीपी सिटी ने बताया कि वारदात में अगर किसी और के शामिल होने की पुष्टि हुई तो उसे भी छोड़ा नहीं जाएगा। पुख्ता साक्ष्यों के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 9
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदिग्ध महिला से पूछताछ
मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को एक महिला की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने घटना में शामिल होने से इन्कार किया है। हालांकि पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से महिला की कॉल डिटेल और आरोपी से संबंधाें का पता कर रही है। बिना साक्ष्य पुलिस महिला को आरोपी नहीं बनाएगी। वहीं मामले में मासूम की मां का कहना है कि अगर वह महिला भी साजिश में शामिल है तो उसे भी कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

 

4 of 9
मुठभेड़ के बाद लोगों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुठभेड़ के बाद दिन भर क्षेत्र में तैनात रही पुलिस
मुठभेड़ में मासूम के हत्यारे सुनील की मौत के बाद क्षेत्र में पूरा दिन पुलिस तैनात रही। स्थानीय लोगों से पूछताछ के लिए खुद डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास और एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय क्षेत्र के लोगों से बात करने पहुंचे। पीड़ित परिवार से बातचीत के साथ मोहल्ले के लोगों से भी बात की। माना जा रहा है कि पुलिस को जांच में कुछ और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में लोगों से पुलिस अधिकारियों ने बात की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुठभेड़ में मारा गया हत्यारा
ताजगंज क्षेत्र में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर आटे के ड्रम में छिपाकर भागे आरोपी किरायेदार सुनील को पुलिस ने 86 घंटे बाद शनिवार तड़के बमरौली कटारा क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी ने पुलिस के घेराबंदी करने पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया। कारखाना संचालक ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

 
विज्ञापन

6 of 9
Agra Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आटे के ड्रम में मिला था शव
मंगलवार दोपहर ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले जूता कारखाना संचालक की बेटी घर के बाहर से लापता हो गई थी। बुधवार रात को बेटी का शव घर के सामने रहने वाले किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में मिला था। घटना के बाद हत्यारोपी घर से भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। उस समय पुलिस ने लोगों को आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर शांत कराया था। उसकी तलाश में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की 10 टीम लगाई गई थीं। पुलिस ने मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपी एक कैमरे में शमसाबाद रोड पर देखा गया था। उसके पास कोई मोबाइल नहीं था। इस कारण उसे तलाशना आसान नहीं था। पुलिस ने उसके रिश्तेदार और परिचित पकड़े थे। तकरीबन 20 लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ जानकारी मिली जिसके आधार पर देर रात नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कराई।

 
विज्ञापन

7 of 9
Agra Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पर की फायरिंग
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी सुनील को पुलिस ने घेर लिया। बचने के लिए उसने पुलिस टीमों पर कई राउंड फायर किए। एसआई विश्वजीत हाथ में लगने से घायल हो गए। इसी के बाद जवाबी कार्रवाई में सुनील गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी से 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर, 315 बोर का तमंचा, 6 खोखा और 3 कारतूस बरामद हुए। सुनील के पास मोटरसाइकिल, तमंचे और कारतूस कहां से पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। मोटरसाइकिल की चेसिस नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है।

 

8 of 9
Agra Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन तीन बिंदुओं पर चल रही जांच
1- 15 दिन पूर्व बच्ची के चाचा से किराया मांगने पर झगड़ा होने के बाद चाचा ने थप्पड़ मारा था। कहीं इसी रंजिश में हत्या तो नहीं की गई।
2- आरोपी की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। वह नशे का आदी था,ऐसे में कहीं बच्ची के साथ गलत हरकत तो नहीं करना चाहता था। पुलिस ने इस बात की जांच के स्लाइड विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है।
3- पुलिस को यह भी शक है कि कहीं बच्ची ने आरोपी के कमरे में कुछ ऐसा देख लिया जो उसे नहीं देखना चाहिए था। बात सबको पता नहीं चले इस लिए उसने हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद जिस तरह सफाई की, कपड़े और बिस्तर तक ढो डाला तो कहीं उसके साथ हत्या की साजिश रचने में कोई और भी तो शामिल नहीं है।
 
विज्ञापन

9 of 9
Agra Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब-कब क्या हुआ
मंगलवार दोपहर : 2:30 बजे : बालिका ने घर में बने कारखाने में काम करने वाले कारीगरों को चाय पिलाई।
दोपहर तीन बजे : घर से बाहर जाने के बाद लापता हो गई।
शाम 4:30 बजे : मां ने बेटी की तलाश की। इस समय घर में हत्यारोपी सुनील भी नजर आया था। वह कमरा साफ कर रहा था।
रात 7:30 बजे : परिजन पुलिस से शिकायत करने के लिए गए।
रात 8:00 बजे : पुलिस ने मोहल्ले में आकर तलाश शुरू कर दी।
रात 9:00 बजे : तलाश का ड्रामा करता हुआ सुनील भी भाग गया।
बुधवार सुबह 7:30 बजे : हत्यारोपी सुनील ने बच्ची के ताऊ से पूछा कि बच्ची मिली या नहीं।
सुबह 8:00 बजे : घर आया गया। मगर पुलिस को देखने के बाद ही लापता हो गया।
दोपहर 2:00 बजे : पुलिस ने मोहल्ले के घरों को खंगालना शुरू कर दिया। 50 से अधिक घर देखे गए थे।
रात तकरीबन 11:30 बजे : पुलिस ने किरायेदार सुनील का घर खोला। इसमें ड्रम रखा मिला, जिसमें शव बरामद हो गया।
रात 12:00 बजे : घटना से आक्रोशित लोग फतेहाबाद मार्ग पर आ गए। उन्होंने जाम लगा दिया।
रात 12:30 बजे : पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों को समझाकर घर भेज दिया।
बृहस्पतिवार तड़के 5:00 बजे : शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया।
7:30 बजे : पुलिस ने सीधे शव को ताजगंज स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंची। परिजन भी बुला लिए गए।
शुक्रवार रात : पुलिस की 12 टीम तलाश करती रहीं।
शनिवार तड़के 4 बजे : हत्यारोपी के बारे में पुलिस को सुराग मिला, उसकी घेराबंदी कर ली गई।

ये भी पढ़ें-UP: टाॅफी-बिस्किट का लालच, आठ घंटे नशा, सुनील के हैवान बनने की खाैफनाक कहानी; मुठभेड़ में ढेर मासूम का कातिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें