फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, बाजार समेत सभी जगह बंद ही बंद, देखें तस्वीरें

Fri, 07 Sep 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
बंद के विरोध में रोकी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में गुरुवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों के बंद का असर सड़कों पर दिखा। सुबह से विरोध का गुस्सा लोगों में देखने को मिला। लोग सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन के लिए उतरे। जहां-तहां जाम लगा दिया। रेल तक रोक ली गई। कई स्थानों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस दौरान बाजार स्वस्फूर्त बंद रहे। इस आंदोलन में सभी संप्रदाय के लोग सामने आए हैं। कई जगह छिटपुट घटनाओं की भी सूचना मिल रही है। आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

आगरा में पिनाहट के भदरौली में लोग सड़क और रेलवे ट्रैक पर उतर आए। सड़कों पर सरकारी बसें रोक दी, वहीं रेलवे लाइन पर रेल रोककर अपना विरोध जाहिर किया। इस मौके पर सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कुबेरपुर में जाम से ट्रकों की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर के कुबेरपुर में पीड़ित समाज के बैनर तले लोग सड़क पर उतरे। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया,  जिससे कुबेरपुर हाईवे पर 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन

3 of 6
पिनाहट में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में सुबह से ही लोग एकत्र हुए और एक साथ भारत बंद का बैनर लेकर सड़क पर निकल पड़े। इस बीच पूरा बाजार बंद रहा। 

4 of 6
खंदौली में विरोध में पुतला जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
खंदौली में भारत बंद के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहे। नौजवानों ने रैलियां निकालीं और पुतला फूंककर एससी-एसटी एक्ट का विरोध किया।
विज्ञापन

5 of 6
टूंडला में महिलाएं भी विरोध में शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला
टूंडला में रेलवे स्टेशन के निकट एससी-एसटी एक्ट के विरोध में खड़े सभी समाज के लोग एकत्रित हुए। एक्ट के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान बाजारों में बंद का पूरी तरह असर दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटा में सुबह से महिला पुलिस तैनात की गई। - फोटो : अमर उजाला
एटा में बंद का असर सुबह से ही दिखा। शहर की अधिकांश बाजारें पूरी तरह से बंद रहीं। पुलिस प्रशासन की ओर से यहां चाक-चौबंद व्यवस्था नजर आई। सुरक्षा के लिहाज से महिला पुलिस बल को भी बाजारों में तैनात किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें