फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

Thu, 06 Sep 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद के दौरान आगरा के खंदौली में चार घंटे तक भारी बवाल हुआ। बंद समर्थकों ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-जलेसर मार्ग को जाम रखा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो बंद समर्थकों ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव कर दिया। इसमें एत्मादपुर के एसडीएम की गाड़ी भी टूट गई। उनकी गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया।
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

2 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से टकराव के बाद बंद समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 कारों पर पथराव किया गया। उनके शीशे टूट गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से निकाला। इसके बाद प्रदर्शनकारी आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर आ गए। यहां भी उन्होंने जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस से उनका टकराव हुआ।
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

3 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इसमें रोडवेज की 12 बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद प्रदर्शनकारी पड़ाव चौराहे पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। यहां पुलिस के बैरियर गिरा दिए। यहां भी पुलिस पर पथराव किया। दोपहर दो बजे डीआईजी लव कुमार और डीएम एनजी रवि कुमार पहुंचे। उन्होंने पैदल मार्च कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी घरों को चले गए। खंदौली के बाजार पूरी तरह बंद रहे। स्कूल और पेट्रोल पंप भी नहीं खुले।

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

4 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
बंद समर्थक हंगामा कर रहे थे। सुबह 10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रखा था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे। प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई। उन्होंने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इसी दौरान किसी ने प्रशासन के एक अधिकारी पर टिप्पणी पर दी। लोगों का कहना है कि वो गुस्से में आ गया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चला दी। 
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

5 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लाठी चलने के बाद ही हालात बिगड़े। बंद समर्थक भी आपा खो बैठे। उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ता चला गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ऊपर थी। प्रदर्शनकारी वहां से नीचे आ गए थे। पुलिस वाले ऊपर से उन पर पत्थर फेंक रहे थे। वे नीचे से पुलिस पर ऊपर की तरफ पत्थर फेंक रहे थे। एक बार तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। अधिकारी भी रेलिंग के पीछे छिप गए। इसके बाद पुलिस ने पत्थर और तेजी से फेंके।
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

6 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान आगरा शहर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। लॉयर्स कॉलोनी के बाहर स्थित मधुसूदन मोटर्स का शो रूम खुला मिलने पर बंद समर्थकों ने इस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। पेट्रोल पंप तक नहीं खुले। इससे खेरागढ़ में बाइक से मरीज को ले जा रहे लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। इससे मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद की तस्वीरें: आगरा के खंदौली में भारी बवाल, गाड़ियां तोड़ी, पथराव, लाठीचार्ज

7 of 7
आगरा में बंद के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं पिनाहट में बंद समर्थकों ने जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश की। अनुसूचित जाति के दुकानदारों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े। शमसाबाद में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। इससे तनाव फैल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें