फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Advocate Murder: अधिवक्ता की हत्या की खबर सुन पत्नी हुई बेहोश, बच्चे रो-रोकर बेहाल, ग्रामीण स्तब्ध

Mon, 19 Dec 2022 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिव शंकर दुबे अपने छोटे बेटे ललित (14) और बेटी आन्या (12) को स्कूल छोड़ने के बाद सुबह टहलने के लिए निकले थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने पत्नी रेखा से चाय बनाने के लिए कहा। सुबह साढ़े आठ बजे शिव शंकर के बड़े पुत्र तन्मय ने फोन कर कहा कि चाय बन गई। अधिवक्ता ने थोड़ी देर में आने की बात कहकर फोन काट दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हत्या की खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेसुध हो गई। 

सोमवार की सुबह बैंदी मार्ग पर बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष शिव शंकर दुबे की हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने उनके सिर में गोली मारी। इसके बाद फरार हो गए। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज दो बार सुनाई दी, लेकिन कुछ समझ नहीं सके। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव लालऊ से बैंदी जाने वाले मार्ग पर ग्रामीण गुजरे तो शक्ति ग्लास पैकर्स से करीब 100 मीटर दूरी पर अधिवक्ता का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंच गए। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 5
अधिवक्ताओं में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
जीवित होने की उम्मीद में अधिवक्ता को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिव शंकर दुबे की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्य का बहिष्कार करने के साथ ही अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने निर्णय भी लिया कि आरोपियों का मुकदमा कोई भी साथी अधिवक्ता नहीं लड़ेगा।

4 of 5
अधिवक्ता के बेटे से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव बैंदी को जाने वाले मार्ग पर जिस स्थान पर अधिवक्ता का शव पड़ा था। वहां आसपास कोई मकान और दुकान नहीं है। खेत में सड़क किनारे मथुरा नगर निवासी रुपेश की शक्ति ग्लास पैकर्स के नाम से कांच के आइटम पैक करने की फैक्टरी है। जिसके गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह सुबह के सवा पांच बजे से बंद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अधिवक्ता से भाई से जानकारी करते एसएसपी आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के भाई रमाशंकर दुबे की तहरीर पर मोहल्ला भीमनगर निवासी धर्म सागर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें