फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार कर बोले रजा मुराद, यह महज एक इमारत नहीं मोहब्बत का जज्बात है

Sat, 16 Nov 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रजा मुराद ने किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल सिर्फ एक खूबसूरत इमारत नहीं है, इसके बनने के पीछे मोहब्बत का एक जज्बात है, उसकी बड़ी अहमियत है। बेपनाह मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने के बाद फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कुछ इन्हीं शब्दों में संगमरमरी ताज की तारीफ की। वो शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे स्मारक का दीदार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इमारतें तो सभी खड़ी कर देते हैं लेकिन ताज के तामीर होने के पीछे एक जज्बात है। एक शहंशाह ने अपनी पत्नी से एक वादा किया था कि वह उसकी याद में एक इमारत खड़ी करेगा। आज यही इमारत दुनिया में प्यार करने वालों के लिए एक जिंदा मिसाल है। 

उन्होंने कहा कि शहंशाह का एक ख्वाब था जो हकीकत में तब्दील हुआ। यही वजह है कि दुनिया के कोने-कोने से इसे देखने लोग आते हैं। ताजमहल की वजह से कई मुल्कों के लोग हमारे देश को जानते हैं। हालांकि शायरों और कवियों में इसको लेकर मतभेद रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इसके तामीर में तारीफों के कसीदे गढ़े हैं तो किसी ने इसकी आलोचना की है। मगर, मेरा मानना है कि ताजमहल सिर्फ पैसे से नहीं बना है, ये मोहब्बत से तामीर हुआ है। 

हमारे देश में एक ही कश्मीर है, एक ही ताजमहल और एक ही लता मंगेशकर हैं। मैं इनके लिए दुआ करता हूं। ताज भ्रमण के दौरान तमाम पर्यटकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उनकी एक झलक देखने को बेताब हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें