फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने चिश्ती की दरगाह पर की जियारत, विश्वदाय स्मारक को बताया अद्वितीय

Sat, 16 Nov 2019 07:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दरगाह पर चादरपोशी करते केंद्रीय राज्यमंत्री, साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने शनिवार को फतेहपुर सीकरी स्थित विश्वदाय स्मारक का भ्रमण किया। उन्होंने विश्व धरोहर स्मारक अद्वितीय बताया। इस दौरान उन्होंने सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। 
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के डाकबंगले पर पत्रकार वार्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सीकरी स्मारक की स्थापत्य कला एवं वास्तुकला बेजोड़ है।  सीकरी में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों के रात्रि विश्राम की योजना बनाई जाएगी।

इससे पहले सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद डिठवारिया, महावीर वर्मा आदि ने केंद्रीय मंत्री को तेहरा मोरी झील का पुनर्गठन और दोबारा स्थापना कराने का सुझाव दिया। झील में मोटरवोट एवं लाइटिंग की भी मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक बंगले पर रात्रि में किया विश्राम

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान शुक्रवार रात 11 बजे करीब पुरातत्व विभाग के डाक बंगला पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने स्मारकों का अवलोकन किया। वो निजी कार्यक्रम के तहत स्मारकों के भ्रमण को आए थे।

केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे डीएम

फतेहपुर सीकरी के पुरातत्व विभाग के डाक बंगले पर जिलाधिकारी एनजी रविकुमार केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से भेंट करने पहुंचे। उनसे आगरा जनपद में चल रही योजनाओं के बारे में चर्चा की।

नीलगाय से टकराई काफिले की गाड़ी

सीकरी स्मारक देखने के बाद जब केंद्रीय राज्यमंत्री आगरा लौट रहे थे, तभी किरावली से पहले अचानक नीलगाय उनके काफिले के सामने आ गया। जिससे दो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें