फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में एडीएम प्रशासन के स्टेनो को जेल, तीन आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 16 Oct 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी मानसी का हत्यारोपी गौरव चिटकारा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दहेज के लिए पत्नी मानसी चोपड़ा की हत्या के आरोपी एडीएम प्रशासन के स्टेनो गौरव चिटकारा ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे 25 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसने जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
मानसी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मानसी की संदिग्ध हालात में नौ अक्तूबर को अस्पताल में मौत हुई थी। आरोप है कि उसका गला दबाया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फंदे पर लटकना आया।
विज्ञापन

3 of 5
हत्या आरोपी गौरव को जेल ले जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया। मानसी की ससुराल राजपुर चुंगी, सदर में है। मायका कमला नगर के कर्मयोगी में है। उसकी और गौरव की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। मानसी की मां सविता चोपड़ा का कहना है कि बेटी को बेरहमी से पीटा जाता था। दहेज के लिए ताने मारे जाते थे। आखिर में गला दबाकर उसकी जान ले ली।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने केस दहेज हत्या की धारा 304 बी में दर्ज किया था। इसमें गौरव, उसकी मां उषा देवी, मामा अनिल उर्फ टीनी और चाचा महेंद्र को नामजद कराया गया। इस मामले में नामजद अभी तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए तीन दिन पहले कमला नगर में कैंडल मार्च निकाला गया था। सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है। ट्विटर व्हाट्स एप, फेसबुक के माध्यम से मानसी को इंसाफ चाहिए शीर्षक से संदेश भेजे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें