सर्दी के मौसम में कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोहरा कहर बनकर ही आया। गुरुवार सुबह एटा में बस और कैंटर की भीषण टक्कर हुई। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
यमुना एक्सप्रेसवे पर भी कोहरे के चलते एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि एक्सप्रेसवे पर फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को गलन बढऩे के साथ ही गुरुवार को घने कोहरे ने मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी में दस्तक दी।
4 of 6
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
रात से ही बढ़ते हुए कोहरे के कारण एटा के थाना बागवाला में नगला मई के पास तड़के रोडवेज बस और कैंटर की भीषण टक्कर हुई। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर पूरी तरह पलट गया। घायलों को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
वहीं आगरा और मथुरा में हाईवे-एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। मथुरा के बलदेव में भी एक्सप्रेसवे पर एक साथ कई वाहन भिड़े लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वहीं कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर भी असर डाला। फिरोजाबाद में टूंडला जंक्शन पर सुबह से ही कई ट्र्रेनें घंटों देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने जीारो दृश्यता की बात कही है।