फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में खुलेगा ऑस्कर का तीसरा ऑफिस, जॉन बैली बोले- ताज देखकर सपना हुआ पूरा

Wed, 29 May 2019 10:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
जॉन बैली ने पत्नी संग देखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ऑस्कर अकादमी अमेरिका और यूके के बाद दुनिया में अपना तीसरा कार्यालय मुंबई में खोलने जा रही है। इसके जरिए भारत में फिल्म इंडस्ट्री के प्रमोशन की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा, वहीं, उत्तर प्रदेश में भी ऑस्कर अकादमी नोएडा और आगरा में फिल्म सिटी की संभावनाओं को तलाश रही है। ऑस्कर अकादमी प्रेसीडेंट जॉन बैली के आगरा आने पर उनके स्वागत के लिए आए प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 6
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और साथ में ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली, उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ताजमहल पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास में जॉन बैली के साथ बैठक की। बैली को प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया है। बैठक के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि 90 साल बाद ऑस्कर संस्था का कोई पदाधिकारी हिंदुस्तान आया है। मुंबई में ऑस्कर के तीसरे कार्यालय को खोलने के साथ यहां दादा साहब फाल्के की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। बॉलीवुड को इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल में जॉन बैली अपनी पत्नी कैरल लिटिलटन के साथ - फोटो : अमर उजाला
ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली अपनी पत्नी कैरल लिटिलटन के साथ दीदार ए ताज को पहुंचे तो खूबसूरती देख मानो खो गए। उन्होंने ताज में डेढ़ घंटा बिताया और मुख्य गुंबद के साथ सेंट्रल टैंक, डायना सीट और रॉयल गेट पर काफी देर फोटोग्राफी की। जॉन बैली ने ताजमहल में अमर उजाला से कहा कि ताज देखकर उनका सपना पूरा हो गया। फिल्मी पर्दे और वीडियो में ताज देखा पर बचपन से ही यहां वक्त बिताने की इच्छा थी जो अब जाकर पूरी हुई। पत्नी के साथ उन्होंने रोमांटिक मूड में सेल्फी भी लिए। बैली ने ताज को हर एंगल से कैमरे में कैद किया।

4 of 6
ऑस्कर अकादमी प्रेसीडेंट जॉन बैली पत्नी और आगरा मेयर नवीन जैन के साथ - फोटो : अमर उजाला
लौटते समय पत्नी के साथ बार-बार पलट कर ताजमहल देखते आ रहे जॉन बैली ने ताजमहल की विजिटर बुक में अपने कमेंट में लिखा है कि ताजमहल किसी कविता की तरह है। मैने ऐसा वास्तु कहीं नहीं देखा। शाम को सूर्यास्त के समय मैजिक ऑवर की वह लाइट जो ताज पर पड़ती है, वह जादुई है। उनकी पत्नी और ऑस्कर अकादमी की गवर्नर लिटिलटन ने भी ताज पर सूर्यास्त की जादुई रोशनी को अविस्मरणीय बताया है।
विज्ञापन

5 of 6
होटल में ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली का स्वागत करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम का कहना है कि बॉलीवुड की फिल्में अमेरिका जाएं और हॉलीवुड की फिल्में भारतीय भाषा में रूपांतरित होकर भारत आएं। आस्कर के साथ उत्तर प्रदेश को फिल्म उद्योग के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई है। नोएडा फिल्म सिटी और नॉलेज एक्सचेंज पर विस्तृत बातें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन बैली पत्नी और आगरा मेयर नवीन जैन के साथ - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के साथ उत्तर प्रदेश को भी यह लाभ मिले, इस पर आस्कर प्रेसीडेंट से चर्चा की गई है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि नोएडा में फिल्म सिटी और आगरा में फिल्म सिटी की संभावनाओं पर चर्चा की गई है। आगरा में कई ऐसी साइट हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के नजरिए से महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें