फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिंदगी भर की दोस्ती मौत ने भी न तोड़ी... तीन जिगरी दोस्त, साथ जिए और साथ खत्म हुए; आगरा में दर्दनाक हादसा

Thu, 19 Jun 2025 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आम से लदा लोडर वाहन बेकाबू होकर शाहदरा फ्लाईओवर से छह फीट नीचे सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे में सर्विस रोड पर बैठे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, लोडर का चालक की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 10
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में झरना नाले के पास स्थित शाहदरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीनों जिगरी दोस्त थे। वह तीनों एक साथ काम पर जाते थे और शाम को साथ ही रहते थे। सुबह रोज टहलने के लिए साथ जाते थे। हादसे में पलक झपकते ही तीनों की मौत हो गई। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ किया गया।

शाहदरा फ्लाईओवर से बेकाबू होकर लोडर गाड़ी सर्विस रोड पर तीन बार पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तीनों दोस्त सड़क की पटरी पर बैठे हुए थे। तीनों तड़के साढ़े चार बजे ही घर से निकले थे। टहलने के बाद सुस्ताने के लिए बैठे हुए थे। इनमें हरीबाबू और रामेश्वर एक साथ नुनिहाई स्थित खराद फैक्टरी में काम करते थे, जबकि राजेश चेन के कारखाने में काम करते थे। 

 
विज्ञापन

2 of 10
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी पर जल निगम में कार्यरत शाहदरा निवासी अमन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता हरीबाबू अपने दोनों दोस्तों की राय के बिना कोई भी काम नहीं करते थे। तीनों साथ में बैठकर खाना खाते और रोज सुबह टहलने भी साथ ही जाते थे। जब मौत आई तो भी साथ। 
विज्ञापन

3 of 10
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों दोस्तों की मौत से पूरे इलाके में शोक
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लोडर गाड़ी से पहली बार पटखनी खाने पर राजेश बच गए थे। लेकिन दूसरी बार पटखनी खाने पर वह भी चपेट में आ गए। तीनों दोस्तों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार भी यमुना घाट पर एक साथ किया गया। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

4 of 10
आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में तीन दोस्तों समेत चार की मौत
आपको बता दें कि आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद की ओर से आ रहे आम से लदा लोडर वाहन बेकाबू होकर शाहदरा फ्लाईओवर से छह फीट नीचे सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे में सर्विस रोड पर बैठे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोडर का चालक केबिन में फंस गया। उसकी भी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

5 of 10
मृतक हरीबाबू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोडर वाहन बेकाबू होकर पलटा
पुलिस ने गैस कटर से गेट काटकर क्लीनर को निकाल लिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया मगर पुलिस ने शांत करा दिया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि लखनऊ से आम लेकर आगरा आ रहे लोडर वाहन (मैक्स पिकअप) झरना नाले से होकर शाहदरा फ्लाईओवर पर चढ़ते ही अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया। 
विज्ञापन

6 of 10
मृतक रामेश्वर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोडर तीन बार जमीन से टकराकर उछला और सर्विस रोड पर बैठे शाहदरा निवासी राजेश (65), रामेश्वर (60) और हरीबाबू (63) को चपेट में ले लिया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर 15 मिनट बाद ही ट्रांस यमुना, एत्माद्दौला थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

7 of 10
मृतक राजेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ला रहे थे केबिन में फंसे चालक और क्लीनर
चालक गोला इकतरा, बमरौली आगरा निवासी कृष्णा और बमरौली के गांव नगला गाढ़े का भीम क्लीनर गाड़ी के केबिन में फंसकर चिल्ला रहे थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटवाया। तब तक गाड़ी के नीचे दबे तीनों दोस्तों की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिजन और शाहदरा के लोग भी पहुंच गए थे।

8 of 10
मृतक चालक कृष्णा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त रोजाना की तरह सुबह साढ़े चार बजे टहलने निकले थे। उधर, केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। पुलिस ने कटर के आने से पहले ही क्लीनर को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया लेकिन चालक फंसा रह गया। बाद में गैस कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला, मगर तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।

9 of 10
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्साए लोगों ने किया जाम लगाने का प्रयास
हादसे के वाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। उधर, हादसे में मृत राजेश की मां और बेटी सपना भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें लोगों ने किसी तरह संभाला। मृतकों के परिजन ने सर्विस रोड से शाहदरा फ्लाईओवर पर पहुंचकर विलाप शुरू कर दिया।
विज्ञापन

10 of 10
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। उनका कहना था कि कार्रवाई की जा रही है। लोग फंसे हुए हैं। पीड़ित परिवारों को आश्वासन देकर शांत किया।

यह भी पढ़ें: UP: सड़क पर बिखरे आम...खून से सनी लाशें, मंजर देख कांप गई रूह; घूमने निकले तीन बुजुर्गों सहित चार की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें