फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हुई मौत, बेटों ने घर से निकाला, 80 साल की 'रोटी वाली अम्मा' हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रोटी बनाती भगवान देवी - फोटो : ANI
आगरा में कमला नगर के 'कांजी बड़े वाले बाबा' के बाद अब एमजी रोड की रोटी वाली अम्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। 80 साल की अम्मा भगवान देवी सेंट जोंस के पास सड़क किनारे रोटी बनाती हैं। 20 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन कराती हैं लेकिन कोरोना काल में आमदनी बहुत कम रह गई है। भगवान देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बेटों ने उन्हें घर से निकाल दिया, लेकिन भगवान देवी ने हार नहीं मानी। 80 साल की उम्र में भी वह आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रोटी वाली अम्मा - फोटो : ANI
सेंट जोंस के पास भगवान देवी पेड़ के नीचे रोटी और सब्जी बनाकर बेचती हैं। वह मोहन मंदिर गली, बाग मुजफ्फर खां की निवासी हैं। उनके पास ठेल वाले, रिक्शा वाले और मजदूर पेट भरने के लिए आते हैं। वह 20 रुपये में भरपेट भोजन कराती हैं। उनकी थाली में रोटी और सब्जी होती है। आसपास के लोग उन्हें रोटी वाली अम्मा कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोटी वाली अम्मा के यहां खाना खाते लोग - फोटो : अमर उजाला
15 साल से भर रहीं लोगों का पेट 
रोटी वाली अम्मा 15 साल से लोगों का पेट भर रही हैं। अगर उनके पास कोई गरीब इंसान आता है तो वह उसे बगैर पैसे लिए भी रोटी खिला देती हैं। मजदूर सेंट जोंस पर आकर पूछते हैं कि रोटी वाली अम्मा कहां मिलेंगी, नाम सुनते ही लोग उनका पता बता देते हैं।

4 of 5
रोटी वाली अम्मा भगवान देवी - फोटो : अमर उजाला
भगवान मुझे कभी भूखा नहीं रखेगा
भगवान देवी कहती हैं कि  लॉकडाउन के दौरान बहुत परेशानी हुई। अब धीरे-धीरे लोगों का आना शुरू हुआ है लेकिन संख्या बहुत कम है। पहले रोज 200 से 400 रुपये तक कमा लेती थीं अब 100 भी मुश्किल से बचते हैं। लेकिन उम्मीद है कि भगवान उन्हें भूखा नहीं रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोटी वाली अम्मा भगवान देवी - फोटो : अमर उजाला
युवकों ने किया वीडियो वायरल
भगवान देवी ने बताया कि कांजीबड़े वाले बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद दो युवक आए थे। उन्होंने उनकी पूरी कहानी सुनी। इसके बाद बाद वीडियो बनाया। अब कई लोग आकर पूछ चुके हैं कि आप ही रोटी वाली अम्मा हो जिनका वीडियो वायरल हो रहा है।

दुखभरी है अम्मा की कहानी
भगवान देवी ने बताया कि उनके बेटे हैं लेकिन उन्हें साथ नहीं रखते। घर से निकाल दिया लेकिन हार नहीं मानी। जब तक हाथ पैर चल रहे हैं, अपना काम करती रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें