फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: ताजमहल मेट्रो स्टेशन की राह में रोड़ा बने 28 पेड़ शाहजहां गार्डन में होंगे प्रत्यारोपित

Tue, 17 May 2022 09:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
ताज पूर्वी गेट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल मेट्रो स्टेशन की राह में रोड़ा बने 28 पेड़ों को शाहजहां गार्डन में ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाएगा। कार्यदायी संस्था एफकॉन व सेम इंडिया ने इस कार्य के लिए एजेंसी से करार किया है। जिन पेड़ों को ट्रांस लोकेट किया जाना है, उनकी जड़ों को खोदकर पॉलिथीन से कवर कर रखा है। जिन स्थानों पर इन्हें लगाया जाएगा, वहां गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं।

फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटिड स्टेशन के बाद अब मेट्रो कार्य ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद तीन भूमिगत स्टेशन पर शुरू हो गया है। पुरानी मंडी चौराहा के पास शाहजहां गार्डन में पहला भूमिगत ताजमहल मेट्रो स्टेशन बनेगा। यहां करीब तीन हजार वर्ग मीटर में स्टेशन परिसर बनेगा। स्टेशन के प्रवेश व निकास स्थल पर 28 पेड़ हैं। जिन्हें क्रेन की मदद से एक से दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रगति पर है आगरा मेट्रो का कार्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि हमारा उद्देश्य बिना किसी पेड़ को काटे प्रोजेक्ट को पूरा करना है। जितना हो सकता है, उतना पेड़ों को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांस लोकेट के लिए पूरी सावधानी बरत रहे हैं। पेड़ों की वृद्धि न रुके इसका ध्यान रखा जा रहा है। जहां इन्हें लगाया जाएगा वहां ये पूर्व की भांति पेड़ बढ़ते रहेंगे। लखनऊ और कानुपर में भी मेट्रो कार्यों के दौरान पेड़ों को स्थान परिवर्तित किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
आगरा कॉलेज मैदान में काटा गया बरगद का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

आगरा कॉलेज में काटा बरगद का पेड़

आगरा कॉलेज खेल मैदान में खड़े 80 साल पुराने बरगद के पेड़ मंगलवार को आरी चल गई। यहां मेट्रो स्टेशन के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है पेड़ को प्रत्यारोपित नहीं किया जा सकता था। एलाइनमेंट के बीच में आने की वजह से इसे काटा गया है। इसके बदले फतेहाबाद के मुतगई गांव में दस पेड़ लगाए जाएंगे। मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान जितने पेड़ कटेंगे उनकी संख्या का दस गुना पौधरोपण के लिए फतेहाबाद में जमीन चिह्नित है। वहां नए पेड़ लगाए जाएंगे। पेड़ों का संरक्षण किया जाएगा। 

4 of 8
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

 डिपो में भी 15 पेड़ हुए प्रत्यारोपित

15वीं वाहिनी पीएसी मैदान में बन रही पहली मेट्रो डिपो में 15 पाखर, नीम व अन्य पेड़ प्रत्यारोपित किए हैं। ये पेड़ ट्रैक के एलाइनमेंट के बीच में आ रहे थे। इन्हें बीच से हटाकर नई बनी सड़कों के किनारों पर लगाया गया है। करीब नौ हेक्टेयर में 112 करोड़ रुपये से डिपो बन रही है। डिपो में 80 फीसदी सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। मेट्रो ट्रैक की पटरियां बिछाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

आगरा फोर्ट स्टेशन से हो रही खोदाई

आगरा किला के सामने रक्षा संपदा भूमि पर बन रहे फोर्ट मेट्रो स्टेशन से भूमिगत कॉरिडोर के लिए खोदाई शुरू हो गई है। यहां डी-वाल फ्रेम बनाकर फोर्ट स्टेशन की चौहद्दी बनाई जा रही है। इसके लिए कंक्रीट की दीवारें खड़ी की गई हैं। इनके बीच में 23 मीटर गहराई तक खोदाई होगी। फोर्ट स्टेशन की लंबाई 156 मीटर और चौड़ाई 24 मीटर होगी। 
विज्ञापन

6 of 8
ताज पूर्व गेट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

ताज पूर्वी स्टेशन की फिनिशिंग शुरू

सिकंदरा से ताजूपर्वी गेट तक 14 किमी. लंबाई में 13 मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट, बसई तक आर्च गर्डर बिछाई जा चुकी हैं। दोनों स्टेशन के बीच एलिवेटिड वाय डक्ट तैयार हो गई है। इसके ऊपर मेट्रो ट्रेन चलेगी। यहां पहले मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट बनकर तैयार हो गया है। स्टेशन पर मार्बल व ग्रेनाइट की फिनिशिंग हो रही है। दिसंबर 2022 तक तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

दस स्टेशन पर फैला मेट्रो का काम

ताजपूर्वी गेट से लेकर आरबीएस कॉलेज तक दस मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो कार्य चल रहा है। एलिवेटिड सेक्शन के तीन स्टेशन पर 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि भूमिगत सेक्शन के पहले तीन स्टेशनों पर खोदाई, पेड़ों का प्रत्यारोपण व बेरीकेडिंग की जा रही है। बाकी चार एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस मेट्रो स्टेशन पर मिट्टी की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में जल्द इन स्टेशन का डिजाइन तैयार होगा। 2024 में छह स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रायल का लक्ष्य है।
विज्ञापन

8 of 8
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो आंकड़ों की नजर से 

  • 8379 करोड़ रुपये का मेट्रो प्रोजेक्ट
  • 4300 करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा यूरोपियन निवेश बैंक
  • 1820 करोड़ रुपये से बन रहे सात भूमिगत स्टेशन
  • 273 करोड़ रुपये से बन रहे तीन एलिवेटिड स्टेशन
  • 112 करोड़ रुपये से बन रही पीएसी मैदान में डिपो
  • 29 किमी. लंबाई में दो मेट्रो कॉरिडोर बनेंगे शहर में
  • कुल 27 स्टेशन बनेंगे, सात भूमिगत, 20 एलिवेटिड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें