फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः चादर में लपेटकर फेंका ई-रिक्शा चालक का शव, बैटरी के लिए हत्या, इन सुरागों से पकड़े कातिल

Sat, 01 Aug 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • दो आरोपी गिरफ्तार
  • रिक्शा लूटने के लिए मार डाला
विज्ञापन
1 of 6
ई-रिक्शा चालक रितिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ई रिक्शा चालक रितिक (17) की हत्या प्रेम नगर निवासी सचिन और रामनगर की पुलिया निवासी राजाबाबू उर्फ भगोना ने की थी। ये ई-रिक्शा की बैटरी लूटना चाहते थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्या के खुलासे का दावा किया है। लूटा गया रिक्शा और बैटरी बरामद हो गई है। दोनों किराए पर रिक्शा करके ले गए थे। रितिक की हत्या कर शव को चादर से लपेटकर  मघटई मार्ग पर ले जाकर फेंक दिया था। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को सुराग मिला जिससे खुलासा हो सका।
विज्ञापन

2 of 6
किशोर का लूटा गया ईरिक्शा और उसकी बैटरी - फोटो : अमर उजाला
भीम नगर मोहल्ला, जगदीशपुरा निवासी ई रिक्शा चालक रितिक (17 वर्ष) पुत्र राजकिशोर का शव 21 जुलाई को गांव मघटई-बिचपुरी मार्ग पर चादर में लिपटा मिला था। हत्या  गला रेतकर की गई थी। जगदीशपुरा पुलिस ने आरोपियों को अमर पुरा से पथौली के बीच के रास्ते के रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपियों की नशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटा गया ई-रिक्शा, बैटरी और मृतक के कपड़े बरामद किए गए हैं। उन्हें उम्मीद थी कि बैटरी बेचकर अच्छी खासी रकम मिल जाएगी। इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 6
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग सीसीटीवी कैमरों से मिला। पुलिस को अवधपुरी में ई-रिक्शा लेकर जाता सचिन दिखाई दिया था। बाद में अलबतिया रोड पर बड़ा सा थैला लिए गली से बाहर निकलते दिखे। इससे पुलिस उस गली तक पहुंच गईं। छानबीन में पुलिस शीशाराम के प्लाट तक पहुंच गई। कमरा 21 जुलाई की रात से बंद था। 

4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में किशोर के हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
रितिक कक्षा आठ में पढ़ता था। पढ़ाई के साथ ही काम भी कर रहा था। इसी से पढ़ाई का खर्च निकालता था। पिता राजकिशोर फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस से कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एसपी सिटी ने बताया कि पेशे से मजदूर सचिन और राजाबाबू नशे के आदी हैं। कोई काम नहीं मिल पा रहा। उन्हें पैसों की जरूरत थी। राजाबाबू ने दस जुलाई को बालाजीपुरम स्थित हिस्ट्रीशीटर शीशाराम का एक कमरे का मकान 1200 रुपये प्रति माह पर किराये पर लिया। शीशाराम मथुरा में रहता है। उसके भतीजे ने कमरा दे दिया।
विज्ञापन

5 of 6
ई-रिक्शा चालक रितिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि राजाबाबू सचिन के साथ मारूति एस्टेट चौराहे पर खड़ा था।  रितिक ई-रिक्शा लेकर आया।  उसे रोक लिया। दोनों ने उससे कहा कि मकान से सामान शिफ्ट करना है। रितिक ने 80 रुपये मांगे। दोनों तैयार हो गए। उसे राजाबाबू अपने कमरे पर ले आया। दोनों ने रितिक को पकड़ लिया। विरोध करने पर राजबाबू ने उसका चाकू से गला रेत दिया।  चेहरे और पैरों पर भी चाकू से वार किए। सचिन उसे पकड़े रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने पकड़े किशोर की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसकी हत्या के बाद सचिन ई रिक्शा लेकर पथौली पेट्रोल पंप के पास आ गया। यहां झाड़ियों में रिक्शे से बैटरी निकाल लीं। रिक्शा झाड़ियों में छोड़ दिया। बाद में लाश को चादर से लपेट दिया, साथ में कुछ पुराने कपड़े रख दिए। घर से बाहर आकर 250 रुपये में ऑटो किया। चालक के पूछने पर बताया कि पुराने कपड़ों को फेंकने ले जा रहे हैं। वह गठरी को मघटई रोड पर ओम फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में फेंक आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें