त्योहारी सीजन की उम्मीद माना जा रहा शुक्रवार कारोबार को कुछ राहत दे गया। रक्षाबंधन, ईद की खरीदारी के लिए बाजार में जैसे उत्साह उमड़ पड़ा। कीमती धातु, राखियां, मिष्ठान, उपहार, कपड़ों की अच्छी खरीदारी हुई। अनुमानित 9.5 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में खरीदारी का आंकड़ा 50 फीसदी ही रहा।
विज्ञापन
2 of 5
बाजार में लोग
- फोटो : अमर उजाला
सराफा: 5 करोड़ की खरीदारी, हल्के आभूषण की बिक्री अधिक
सराफा कारोबारी अनुराग बंसल ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर सोने और हीरे के हल्के आभूषण काफी पसंद किए गए। सोने के सिक्के भी काफी लिए गए। शहर से औसतन 5 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
3 of 5
राखी की दुकान पर महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
राखियां: 10 लाख की बिक्री, देहात से अधिक ग्राहक आए
लुहारगली स्थित थोक विक्रेता गगन गोयल के मुताबिक शुक्रवार को थोक और फुटकर मिलाकर अनुमानित 10 लाख रुपये की राखियों की बिक्री की गई। हालांकि शहरी ग्राहकों की संख्या कम रही। आसपास के कस्बों और देहात से लोग अधिक पहुंचे।
4 of 5
कपड़े की खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े: 2 करोड़ के गारमेंट, बच्चों के लिए हुई खरीदारी
सिंधी बाजार स्थित कारोबारी लक्ष्मणदास ने बताया कि बड़ों से ज्यादा बच्चों के रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी की गई। महिलाओं की पोशाकों को भी खरीदा गया लेकिन पिछले सीजन के मुकाबले बहुत कम। औसतन 2 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है।
2.5 करोड़ की मिठाई-गिफ्ट पैक, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स बने पसंद
एमजी रोड स्थित कारोबारी शिशिर भगत ने बताया कि मिठाई के साथ गिफ्ट पैक भी काफी खरीदे गए। ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट के गिफ्ट पैक की बिक्री अधिक हुई। शहर से औसतन 2.5 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है।