फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: ताजनगरी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 लाख लोगों ने किया योग, पंचमहल में दिखा खूबसूरत नजारा

Tue, 21 Jun 2022 10:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
पंचमहल में दिखा अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को ताजनगरी ने नया रिकार्ड बनाया है। फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल से लेकर एकलव्य स्टेडियम, पार्क, कॉलोनी, मोहल्लों सहित 250 से अधिक स्थानों पर करीब 12 लाख लोगों ने योग किया। मानवता के लिए योग थीम पर आयोजित योग दिवस को लेकर शहर से गांव तक खासा उत्साह रहा।

फतेहपुर सीकरी के पंच महल में केंद्रीय अल्पसंख्य मंत्री अब्बास मुख्तार नकवी, सांसद राजकुमार चाहर, चौ. बाबूलाल, डीएम प्रभु एन सिंह ने योग आसान किए। यहां करीब आठ हजार लोग एकत्र हुए। एकलव्य स्टेडियम में मंडलायुक्त अमित गुप्ता के नेतृत्व में 10 हजार लोगों ने योगभ्यास किया। यहां ओलंपियन जगवीर सिंह ने योगभ्यास कराया। इसके अलावा सेंट्रल पार्क में पांच हजार, पॉलीवाल पार्क में 12 हजार और सेल्फी प्वाइंट पर चार हजार लोगों ने योग किया। आयुष विभाग के अनुसार ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक 250 से अधिक स्थानों पर करीब 12 लाख लोगों ने योगासन किए। 
विज्ञापन

2 of 10
पंचमहल परिसर में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह की ठंडी हवा। योग आसानों से अगड़ाई लेती भोर। सफेद टी शर्ट व लोअर पहने लोग। कहीं हंसी के ठहाके तो कहीं ध्यान मुद्रा। प्राणायाम में एक साथ उठते हाथ तो कहीं कपालभाती। मंगलवार को शहर से गांव तक पार्क, सरकारी दफ्तर व हर खुले स्थान पर योग का जोश नजर आया। 
विज्ञापन

3 of 10
पंचमहल में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आठ हजार लोगों के साथ योग किया। सभी लोग योग से सराबोर नजर आए।

4 of 10
पंचमहल परिसर में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पंचमहल में योग के कार्यक्रम की ड्रोन से फोटोग्राफी हुई। आसमान से अद्भुत नजारा दिखाई दिया। स्मारक के साथ पूरा मुगलिया शहर योगमय नजर आया। सीकरी के अलावा जिले में करीब 250 स्थानों पर योग दिवस मनाया।
विज्ञापन

5 of 10
योग करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बार नकवी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि यह सेहत विज्ञान भी है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यह प्रेम और भाईचारे की नगरी है। योग के इस कार्यक्रम से पूरे विश्व में भाईचारे का संदेश प्रसारित होगा।  
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस लाइन में अफसरों के साथ जवानों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में अमर उजाला की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इसमें योग गुरु ओमकारनाथ सूर्यवंशी ने अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों को योग से फिट रहने का मंत्र दिया। कार्यक्रम की शुरूआत एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। 
विज्ञापन

7 of 10
दयालबाग में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दयालबाग स्थित खेलगांव पर द इंस्टीट्यूट ऑफ एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया शाखा और सिकासा के संयुक्त रूप से योग शिविर लगाया गया। इसमें करीब 200 लोगों ने भाग लिया। शिविर में लोगों ने प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि योगासन किए। 

8 of 10
स्टेडियम में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जुगल किशोर राना के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 9.50 लाख लोगों ने योगाभ्यास के लिए आयुष कवच एप पर पंजीकरण कराए थे। 12 बजे के बाद भी पंजीकरण नहीं रुके तो पंजीकरण बंद करने पड़े। 

9 of 10
स्टेडियम में योग करते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा जिले में 12 लाख लोगों ने योग से रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार योग दिवस पर लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आठवें योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग रखी गई थी। 
विज्ञापन

10 of 10
नेहरू पार्क में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
डॉ. जुगल किशोर राना ने कहा कि योग मानसिक और शरीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। जब व्यक्ति मानसिक व शरीरिक रूप से स्वस्थ होता है तो सामाजिक रूप से भी स्वास्थ रहता है। सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही देश की उन्नति में सहायक होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें