फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: क्या आपको भी नहीं पता आपका आधार है किस बैंक खाते से लिंक? तो एक क्लिक में यहां चेक करें स्टेटस

Wed, 13 Sep 2023 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है, कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में आधार कार्ड काफी ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि अगर आपके पास ये नहीं है तो फिर आपके कई काम अटक सकते हैं। एक सिम कार्ड लेने से लेकर सरकारी व गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे अन्य कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। वहीं, जब आप बैंक में खाता खुलवाते हैं, तो इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है। पर अगर आपको ये नहीं पता कि आपका आधार किस बैंक खाते से लिंक है और किस खाते से नहीं, तो आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है, कैसे पता करें? - फोटो : Istock
इस तरीके से कर सकते हैं आसानी से चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपका आधार किस बैंक खाते से लिंक है, तो आप कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर अपनी पसंद की भाषा पर क्लिक करें, जैसे- हिंदी, अंग्रेजी आदि
विज्ञापन

3 of 5
किस बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है, कैसे पता करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे
  • आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
  • इसके अंदर भी आपको कई विकल्प मिलेंगे, लेकिन आपको यहां पर 'चेक योर आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है

4 of 5
किस बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है, कैसे पता करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आप जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक करेंगे
  • तो फिर आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
  • इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड डालना है
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है, कैसे पता करें? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार से लिंक मोबाइल नंबर) पर ओटीपी आएगा
  • फिर ओटीपी दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करें
  • अब आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड किन-किन बैंक खातों से लिंक है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें