फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: इस क्रेडिट कार्ड से आपको भी मिल सकता है 50 लीटर तक फ्री पेट्रोल-डीजल, जानें कैसे उठा सकते हैं ऑफर का लाभ?

Wed, 12 Jan 2022 10:52 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का शनदार मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आसमान छू लिया है। ट्रांसपोर्टेशन के महंगे होने से आम लोगों की जेबों पर भारी असर पड़ा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी की कटौती के बाद भी ज्यादा फायदा नजर नहीं आ रहा है। आजकल महंगाई के चलते हर कोई परेशान है। ऐसे में परेशानी को कम करने के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। अगर आप भी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो गए हैं, तो अब आप अपनी परेशानी को थोड़ा कम कर सकते हैं। दरअसल, अब आप 50 लीटर तक फ्री पेट्रोल डीजल प्राप्त कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, तो आज हम बताने जा रहे हैं कि आप भी सालाना 50 लीटर तक फ्री पेट्रोल डीजल  प्राप्त कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि अखिर आप भी इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का शनदार मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इंडियन ऑयल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए आप एक बड़ी बचत कर सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको आईओसीएल आउटलेट्स पर 'फ्यूल प्वाइंट्स' के रूप में रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। जब आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर इस कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे, तब आपको 5 परसेंट फ्यूल प्वाइंट मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का शनदार मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • कमाल की बात ये है कि इस फ्यूल प्वाइंट को रिडीम करके आप सालाना 50 लीटर तक के मुफ्त फ्यूल का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें शुरुआती 6 महीने में आपको अधिकतम 50 फ्यूल प्वाइंट मिलते हैं। 6 महीने बाद अधिकतम 150 फ्यूल प्वाइंट मिल सकते हैं। साथ ही इस कार्ड से ग्रॉसरी और बिल पेमेंट करने पर भी 5 फीसदी फ्यूल प्वाइंट मिलता है।

4 of 5
50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का शनदार मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसका मतलब है कि आप दो कैटेगरी में प्रति माह अधिकतम 100 फ्यूल प्वाइंट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अन्य कैटेगरी पर 150 रुपये के खर्च पर एक फ्यूल प्वाइंट मिलता है। कम से कम 400 रुपये की फ्यूल खरीद का पेमेंट इस कार्ड के जरिए करने पर आपको एक फीसदी का सर चार्ज नहीं देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का शनदार मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इस कार्ड की जॉइनिंग और रिन्यूअल मेंबरशिप फीस की बात करें, तो ये मात्र 500 रुपये है। अगर आपको भी ये क्रेडिट कार्ड लेना है, तो आप एचडीएफसी की वेबसाइट या नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें