Year Ender 2023: साल 2023 अंत की ओर है। नया साल शुरू होने में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। आमजन के लिए यह साल भी काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। देश में गरीब और वंचित लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर ऊपर करने के लिए भारत सरकार हर साल नई योजनाओं की शुरुआत करती है। ऐसे में साल 2023 में भी केंद्र सरकार ने कई शानदार योजनाओं को शुरू किया। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको भारत सरकार की उन तीन बेहतरीन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल शुरू किया गया। इस खबर में आज हम बात प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम और पीएम प्रणाम योजना की करेंगे। आज के समय देशभर के करोड़ों लोग सरकार की इन स्कीम्स का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -