फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Consumer Day: 15 मार्च को क्यों मनाया जाता है विश्व उपभोक्ता दिवस? जानिए क्या है इसके पीछे का उद्देश्य

Fri, 15 Mar 2024 05:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
World Consumer Day 2024 - फोटो : Istock
World Consumer Day 2024: आज के बाजारवादी दौर में उपभोक्ता का जागरुक होना बहुत जरूरी है। पूंजीवाद के इस युग में एक उपभोक्ता के नजरिये से आपको हर मोर्चे पर सजग रहना चाहिए। एक उपभोक्ता होने के नाते आपको कई अधिकार दिए गए हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन उपभोक्ता को जागरुक करने के उद्देश्य से कई तरह के अभियान भी चलाए जाते हैं। वहीं क्या आपने कभी इस सवाल पर विचार किया है कि 15 मार्च के दिन ही क्यों उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि 15 मार्च के दिन ही क्यों राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
World Consumer Day 2024 - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व उपभोक्ता दिवस को मनाने का विचार सबसे पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने दिया था। 15 मार्च 1962 के दिन जॉन एफ कैनेडी ने अमेरिकी कांग्रेस को आधिकारिक तौर पर संबोधित किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
World Consumer Day 2024 - फोटो : Istock
इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता से जुड़े अधिकारों को उठाया था। जॉन एफ कैनेडी दुनिया के वह पहले नेता थे, जिन्होंने उपभोक्ता अधिकारों की बात पहली बार की थी। 

4 of 5
World Consumer Day 2024 - फोटो : Istock
साल 1983 में पहली बार 15 मार्च के दिन उपभोक्ता दिवस को मनाया गया था। इसी के बाद हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
World Consumer Day 2024 - फोटो : Istock
विश्व उपभोक्ता दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। आज के इस दौर में जब कालाबाजारी, जमाखोरी और जालसाजी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के बारे में पता होना जरूरी है।  

जानना जरूरी: पानी की टंकी में जमा हो गया है कचरा, तो इस आसान तरीके से करें उसको साफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें