फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voter Id Card: क्या आप जानते हैं डिजिटल वोटर आईडी कार्ड के बारे में? जानें कैसे घर बैठे कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 15 Mar 2024 03:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Digital Voter Id Card: भले ही आज लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड काम आ जाता है, लेकिन वोटर आईडी कार्ड की अपनी महत्वता है। कई कामों के लिए इसके न होने पर आपका काम तक अटक सकता है। वहीं, मतदान करने के लिए भी ये जरूरी होता है। इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करके इसे बनवा सकते हैं। पर कई बार लोगों का पहचान पत्र गुम हो जाता है, तो वो पेरशान हो जाते हैं कि अब वो क्या करें? क्या उन्हें ये दोबारा बनाना पड़ेगा? जैसे सवाल उनके दिमाग में चलने लगते हैं। पर यहां आप चाहें तो डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें ये जान सकते हैं और वो भी घर बैठे। तो चलिए जानते हैं ये आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। - फोटो : istock
होता क्या है डिजिटल वोटर आईडी कार्ड?
  • दरअसल, डिजिटल वोटर आईडी कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक प्रति है, जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं। ऐसे में इसके गुम होने की संभावना न के बराबर हो जाती है। वहीं, डिजिटल वोटर आईडी कार्ड पूरी तरह से मान्य होता है।
विज्ञापन

3 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। - फोटो : istock
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in पर जाना होता है
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको लॉगिन करना है

4 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वहीं, लॉगिन करने के लिए आपको एक ईमेल आईडी और एक मोबाइल नंबर की जरूरत पडे़गी
  • ये चीजें दर्ज करने के बाद आप अपना अकाउंट बना सकते हैं
  • फिर मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां यहां पर भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब जैसे ही ये लॉगिन होगा आपको स्क्रीन पर ई-एपिक डाउनलोड का विकल्प मिलेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद डिजिटल वोटर आईडी कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करने का विकल्प आएगा
  • फिर आप इस पर क्लिक करके अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें