World Consumer Day 2024: आज के बाजारवादी दौर में उपभोक्ता का जागरुक होना बहुत जरूरी है। पूंजीवाद के इस युग में एक उपभोक्ता के नजरिये से आपको हर मोर्चे पर सजग रहना चाहिए। एक उपभोक्ता होने के नाते आपको कई अधिकार दिए गए हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन उपभोक्ता को जागरुक करने के उद्देश्य से कई तरह के अभियान भी चलाए जाते हैं। वहीं क्या आपने कभी इस सवाल पर विचार किया है कि 15 मार्च के दिन ही क्यों उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि 15 मार्च के दिन ही क्यों राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।