सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में सर्दियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से सुबह सुबह धुंध और कोहरा काफी बढ़ जाता है। इसके बढ़ने की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। इस कारण गाड़ी चलाना काफी चुनौती भरा काम होता है। इस दौरान सड़क पर हादसे भी काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में घने कोहरे में सड़क पर गाड़ी चलाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। इस दौरान आपकी जरा सी चूक एक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान कोहरे में गाड़ी चलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -