फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त? किसानों को मिलेंगे दो हजार रुपये

Mon, 18 Nov 2024 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के किसान को खेती करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आप कई योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं जो हर साल 6 हजार रुपये का लाभ लेते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ये पैसे हस्तांतरित करती है। इसी क्रम में अब 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले ये जान लें
  • 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है इस बारे में जानेंगे, लेकिन पहले ये जान लें कि किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए किन कामों को करवाना जरूरी है। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन। अगर आपने ये काम नहीं करवा रखा है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी भी अनिवार्य है। अगर किसी कारण आपका ये काम पूरा नहीं हो पाता है या आपकी ई-केवाईसी स्वीकार नहीं होती है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
19वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • भू-सत्यापन और ई-केवाईसी के अलावा किसानों को एक और काम करवाना जरूरी है। ये काम है आधार लिंकिंग का। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
  • किसानों को साल में तीन किस्त दी जाती है और हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में पिछली किस्त यानी 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी। इसलिए अगली किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें