Water Heater Rod: धीरे-धीरे अब मौसम सर्दियों का आ चुका है। सुबह-शाम ठंड पड़ने लगी है, जिसकी वजह से लोगों को फुल स्लीव के कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। वहीं, दोपहिया वाहन पर तो अच्छी-खासी ठंड लग रही है। इन सबके बीच सर्दियां आते ही काफी कुछ बदल जाता है, जिसमें से एक है ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करना। लोग बर्तन धोने के लिए, कपड़े धोने के लिए और नहाने के लिए आदि गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। पर सबके पास गीजर नहीं होता, इसलिए कई लोग इमर्शन रॉड की मदद से पानी गर्म करते हैं। ऐसे में अगर आप भी रॉड से पानी गर्म करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना कोई हादसा तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...