फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, देना पड़ सकता है ज्यादा किराया

Wed, 25 Jun 2025 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways New Fare Tariff: क्या भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से कुछ ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर सकता है? अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ता हुआ नजर आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या 1 जुलाई से ट्रेन टिकट के दाम बढ़ने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
Indian Railways Train Ticket Rules: अगर देखेंगे तो रोजाना भारतीय रेलवे देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से काफी बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। यही नहीं, त्योहारों के मौकों पर तो कई स्पेशल ट्रेनें भी चलानी पड़ती है। आज भी एक बड़ा तबका रेल से ही सफर करता है। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट चाहिए होता है।


आप ट्रेन टिकट ऑफलाइन टिकट काउंटर से ले सकते हैं या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप आदि से बुक कर सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि अब भारतीय रेलवे ने अपना नया किराया टैरिफ लागू कर सकता है जिसके तहत ट्रेन टिकट महंगे हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी ट्रेनों के टिकट के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है और ये नया टैरिफ कब से लागू होगा। यात्रीगण आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या 1 जुलाई से ट्रेन टिकट के दाम बढ़ने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या हो सकता है नया किराया टैरिफ?
  • दरअसल, अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ट्रेन किराए को लेकर नया किराया टैरिफ लागू करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अगर ये नया किराया टैरिफ लागू होता है तो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ कैटेगरी ऐसी हैं जिनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या 1 जुलाई से ट्रेन टिकट के दाम बढ़ने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
लागू कब से हो सकता है?
  • ऐसे में ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि अगर ये नया किराया टैरिफ लागू होता है तो ये कब से लागू हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से ये लागू हो सकता है। ऐसे में अगर आप 1 जुलाई के बाद ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपको नए किराया टैरिफ के हिसाब से पेमेंट करनी पड़ सकती है।

4 of 5
क्या 1 जुलाई से ट्रेन टिकट के दाम बढ़ने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन ट्रेनों में हो सकती है बढ़ोतरी?
  • अगर आप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन एसी कोच में सफर करते हैं तो आपको प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा देना पड़ सकता है। जबकि, इन्हीं ट्रेनों में एसी क्लास से सफर करने के लिए आपको प्रति किलोमीटर 2 पैसे पहले से अधिक देने पड़ सकते हैं
  • वहीं, सामान्य द्वितीय श्रेणी में अगर आप 500 किलोमीटर के बाद सफर करते हैं तो आपको प्रति किलोमीटर के लिए आधार पैसा अतिरिक्त देना पड़ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या 1 जुलाई से ट्रेन टिकट के दाम बढ़ने वाले हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं
  • भले ही मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में ये बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन शहरी ट्रेनों के किराए में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी या बदलाव नहीं होगा। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें