फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wifi Password: मोबाइल में देखना चाहते हैं वाईफाई कनेक्शन का पासवर्ड, जानें क्या है तरीका

Mon, 25 Jul 2022 11:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Find Wifi Password From Android Smartphone - फोटो : istock
How To Find Wifi Password From Android Smartphone: नई तकनीकों की खोज ने इंसान के जीवन को काफी आसान बना दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज के समय मोबाइल फोन्स के भीतर कई लेटेस्ट फीचर्स आ रहे हैं, जो हमारी उपयोगिता के लिए काफी जरूरी हैं। आज कल हम सभी लोग वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट से लेकर कॉलिंग तक आदि कई जरूरी कामों में वाईफाई का उपयोग किया जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन में इंटरनेट उपयोग के लिए उसको वाईफाई से कनेक्ट करना जरूरी है। हम में से अधिकतर लोग इंटरनेट उपयोग के लिए स्मार्टफोन को वाईफाई से कनेक्ट करके रखते हैं। वहीं कई मर्तबा देखने में मिलता है कि हम लोग अपने वाईफाई के पासवर्ड को भूल जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन के जरिए वाईफाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How To Find Wifi Password From Android Smartphone - फोटो : Istock
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स आते हैं, जिनकी मदद से आप कनेक्टेड वाईफाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके स्मार्टफोन का एंड्रॉयड वर्जन 10 या उससे अधिक होना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Find Wifi Password From Android Smartphone - फोटो : Istock
स्मार्टफोन से कनेक्टेड वाईफाई का पता लगाने के लिए आपको अपने मोबाइल में सेटिंग को ओपन करना है। इसके बाद आपको फोन के Wifi and Network सेटिंग में जाना है।

4 of 5
How To Find Wifi Password From Android Smartphone - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर कनेक्टेड या सेव नेटवर्क पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Wifi QR कोड का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते समय आपको अपने लॉक स्क्रीन का पासवर्ड या फिंगरप्रिंट स्कैन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Find Wifi Password From Android Smartphone - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करते ही आपकी स्क्रीन पर QR कोड बना आ जाएगा। वहीं पर कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड भी लिखा होगा। इसके अलावा आप QR कोड को स्कैन करके भी वाईफाई के पासवर्ड का पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें