डिजिटल युग आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। बैंकिंग क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। आज के समय बड़े पैमाने पर लोग ऑनलाइन लेनदेन कर रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन लेनदेन बढ़ने के बाद भी कई लोग चेक के जरिए पैसे एक दूसरे को भेजते हैं। अक्सर जब हम लोग चेक से लेनदेन करते हैं। उस दौरान चेक के पीछे साइन कराए जाते हैं। हालांकि, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि साइन केवल बियरर चेक के पीछे कराए जाते हैं। ऑर्डर चेक के पीछे साइन करना जरूरी नहीं होता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर चेक के पीछे साइन कराने की क्या वजह है? अगर आप इस विषय के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।