Why Pollution Level Increases In Winter: ठंड के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा और बाकी इलाकों में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में प्रदूषण का खतरा काफी बढ़ जाता है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही श्वास संबंधी समस्या होती है। उनके लिए ये वक्त काफी गंभीर हो जाता है। कई लोगों को बाहर निकलने पर आंखों में जलन भी महसूस होती है। ऐसे में जिन लोगों को प्रदूषण का काफी ज्यादा खतरा होता है। उनको काफी कम घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर गौर किया है कि आखिर ठंड शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर क्यों बढ़ जाता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।