रातभर टीवी बंद रहता है फिर भी मीटर चलता है?
- फोटो : AI
मीटर सिर्फ टीवी की वजह से नहीं चलता
अगर रात में टीवी बंद है और बिजली का मीटर फिर भी चलता दिख रहा है तो इसकी वजह घर का कोई दूसरा उपकरण भी हो सकता है। फ्रिज, पंखा, वाई-फाई राउटर, सेट-टॉप बॉक्स, पानी का पंप, गीजर या दूसरे उपकरण चालू होने पर मीटर बिजली की खपत दर्ज करता रहेगा। यहां तक कि कुछ उपकरण बंद दिखने के बावजूद स्टैंडबाय स्थिति में थोड़ी बिजली ले सकते हैं। इसलिए मीटर को सिर्फ टीवी से जोड़कर देखना सही नहीं है।