फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बची हुई रोटी को ऐसे रखेंगे तो अगले दिन भी रहेगी नरम, ज्यादातर लोग करते हैं गलती

Sat, 12 Sep 2026 09:11 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Roti Become Hard: रात में बची रोटी सुबह तक कड़ी और सूखी हो जाती है तो इसकी वजह सिर्फ ठंडा होना नहीं है। रोटी में मौजूद स्टार्च और नमी में बदलाव के कारण ऐसा होता है। सही तरीके से रखने पर रोटी अगले दिन तक काफी हद तक नरम रह सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
रात की बची रोटी सुबह हो जाती है कड़क? - फोटो : AI
घर में रोज रोटी बनती है और कई बार कुछ रोटियां बच भी जाती हैं। रात को जो रोटी नरम होती है, वही सुबह तक कड़ी और सूखी लगने लगती है। फिर उसे खाने के लिए लोग पानी लगाकर या तवे पर दोबारा गर्म करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोटी कुछ ही घंटों में इतनी कड़ी क्यों हो जाती है? तो आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रात की बची रोटी सुबह हो जाती है कड़क? - फोटो : Adobe Stock
ठंडी होने के साथ बदल जाता है रोटी का स्टार्च
रोटी के कड़ा होने की एक बड़ी वजह उसमें मौजूद स्टार्च है। रोटी पकते समय आटे में मौजूद स्टार्च पानी सोख लेता है, जिससे रोटी नरम रहती है। लेकिन जैसे-जैसे रोटी ठंडी होती है, स्टार्च की बनावट धीरे-धीरे बदलने लगती है। इसी वजह से रोटी सख्त और कम मुलायम महसूस होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
रात की बची रोटी सुबह हो जाती है कड़क? - फोटो : Adobe Stock
 खुली रखने से भी जल्दी सूखती है रोटी
रोटी को खुली प्लेट में छोड़ देना भी उसकी नरमी कम कर सकता है। गर्म रोटी से भाप निकलती है और अगर उसे खुला छोड़ दिया जाए तो उसकी नमी तेजी से कम हो सकती है। पंखे के नीचे या बहुत सूखी जगह पर रखी रोटी और जल्दी सूख सकती है।

4 of 5
रात की बची रोटी सुबह हो जाती है कड़क? - फोटो : Adobe Stock
रोटी को ऐसे रखें तो बनी रहेगी नरमी
अगर रोटी अगले दिन तक नरम रखनी है तो उसे खुला छोड़ने से बचें। रोटियां बनने के बाद उन्हें साफ कपड़े में लपेटकर या ढक्कन वाले साफ डिब्बे में रखा जा सकता है। इससे रोटी की नमी जल्दी बाहर नहीं निकलती। हालांकि, रोटियों को बहुत देर तक गर्म और भाप भरे डिब्बे में बंद करके रखना भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमी जमा होने पर रोटी गीली पड़ सकती है और जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात की बची रोटी सुबह हो जाती है कड़क? - फोटो : AI
गर्म मौसम में रखें इस बात का ध्यान
गर्मी और उमस के मौसम में बची हुई रोटी को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखना ठीक नहीं है। ऐसे मौसम में रोटी को ज्यादा देर बाहर रखने के बजाय ठंडा होने के बाद ढककर फ्रिज में रखना बेहतर रहता है।

फ्रिज की रोटी कड़ी हो जाए तो क्या करें?
फ्रिज में रखी रोटी सुबह थोड़ी ज्यादा कड़ी लग सकती है। इसे खाने से पहले तवे पर हल्का गर्म किया जा सकता है। थोड़ी नमी के साथ रोटी को ढककर गर्म करने से वह फिर से नरम महसूस हो सकती है। इसलिए बची हुई रोटी को खुली प्लेट में रखने के बजाय साफ कपड़े या बंद डिब्बे में रखें। सही तरीके से रखने पर रोटी जल्दी सूखेगी नहीं और अगले दिन खाने में ज्यादा अच्छी लगेगी।

बैंकों की आज छुट्टी है क्या? क्या आज 12 सितंबर शनिवार को बैंक खुले हैं? यहां जानें अपने शहर के बारे में

100% चार्ज होने के बाद भी लगा रहता है चार्जर? जानें मोबाइल की बैटरी पर क्या पड़ता है असर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें