लंच बॉक्स से बदबू आना कोई नई बात नहीं है। खासकर जब उसमें रोज सब्जी, दाल, अचार या मसालेदार खाना रखा जाता है। डिब्बा इस्तेमाल करने के बाद उसे साबुन से अच्छी तरह धो भी दिया जाए, फिर भी अगले दिन ढक्कन खोलते ही हल्की सी पुरानी खाने की गंध आने लगती है। कई लोगों को लगता है कि शायद डिब्बा ठीक से साफ नहीं हुआ। लेकिन हर बार ऐसा होना सिर्फ सफाई की कमी की वजह से नहीं होता। तो आज की खबर में हम आपको उन समाधानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे ठीक से साफ कर पाएंगे।