Indian Railways Emergency Exit Rules: भारतीय रेलवे में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर कोच में 'इमरजेंसी विंडो' यानी आपातकालीन खिड़की बनाई जाती है। ट्रेन में किसी भी तरह के हादसे, आगजनी या आपात स्थिति के समय यात्री इस खिड़की के जरिए बोगी से सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं।
मगर अक्सर यात्रियों को यह पता नहीं होता कि स्लीपर और एसी कोच की इमरजेंसी खिड़कियों की बनावट, उन्हें खोलने के तरीके और सुरक्षा के नियमों में काफी बड़ा अंतर होता है। इस अंतर को समझना बेहद जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर आप सही समय पर सही कदम उठा सकें। आइए इस लेख आसान भाषा में समझते हैं कि इन दोनों खिड़कियों के मुख्य अंतर क्या है।