घर के दरवाजे पर रखा डोरमैट बाहर से आने वाली मिट्टी, धूल और गंदगी को घर के अंदर पहुंचने से रोकने में मदद करता है। यही वजह है कि कुछ ही दिनों में डोरमैट खुद काफी गंदा हो जाता है। कई लोग इसे साफ करने के लिए सीधे पानी और साबुन डालकर धो देते हैं। लेकिन धोने के बाद भी डोरमैट के रेशों के बीच धूल फंसी रह जाती है। इतना ही नहीं, कई बार लोग इसे उल्टा करके जोर-जोर से धोने लगते हैं, जिससे सफाई बेहतर होने के बजाय डोरमैट की हालत खराब हो सकती है। तो आइए जानते हैं।