अगर आपके स्टील के बर्तन पर नीला, पीला, बैंगनी या हल्का सुनहरा रंग दिखाई दे रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार ये खाने के दाग या गंदगी नहीं होते। स्टील की सतह पर गर्मी और रोशनी के असर से बहुत पतली परत बन सकती है, जिसकी वजह से अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं। इसे आम भाषा में गर्मी के निशान समझ सकते हैं। खासकर जब खाली स्टील का बर्तन तेज आंच पर ज्यादा गर्म हो जाए, तब ऐसे रंगीन निशान दिख सकते हैं। पानी में मौजूद कुछ खनिज या बर्तन पर बची सफाई की परत भी इस तरह के निशान को ज्यादा साफ दिखा सकती है। तो आइए जानते हैं।