Nail Cutter Inside Knife Use: पर्सनल केयर और हाइजीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। नाखूनों की सफाई न होने से उंगलियों में बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जो पेट संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में नाखून काटने के लिए नेल क्लिपर एक छोटा, लेकिन जरूरी उपकरण है। पहले लोग नाखून काटने के लिए ब्लेड या छुरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब बाजार में कई तरह के आधुनिक नेल क्लिपर उपलब्ध हैं, जो न केवल उपयोग में आसान हैं, बल्कि इसे आसानी से जेब में भी कैरी किया जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि ज्यादातर नेल क्लिपर में मुख्य नाखून काटने वाले ब्लेड के अलावा दो छोटे अतिरिक्त औजार लगे होते हैं? असल में इन अतिरिक्त औजारों के उपयोग के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।