फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjeevani Yojana: संजीवनी योजना के अंतर्गत दिल्ली के किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए डिटेल्स

Fri, 20 Dec 2024 03:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sanjeevani Yojana: दिल्ली के कई वरिष्ठ नागरिकों का यह सवाल है कि संजीवनी योजना के अंतर्गत किन बुजुर्गों को लाभ मिलेगा? इसको लेकर क्या पात्रता तय की गई है? 
विज्ञापन
1 of 5
संजीवनी योजना - फोटो : Freepik

Sanjeevani Yojana: कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में संजीवनी योजना का एलान किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद अगर उनकी सरकार बनती है तो संजीवनी योजना को पास किया जाएगा। इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।

संजीवनी योजना के अंतर्गत अगर कोई वरिष्ठ नागरिक अपनी बीमारी का इलाज सरकारी या निजी अस्पताल में कराता है तो सारा खर्च सरकार देगी। दिल्ली सरकार की यह बुजुर्गों के लिए एक शानदार स्कीम है। खास बात यह है कि संजीवनी योजना के अंतर्गत खर्च की सीमा को तय नहीं किया गया है। इलाज के दौरान जितना खर्चा होगा, वह सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन

2 of 5
संजीवनी योजना - फोटो : freepik.com

वहीं दिल्ली के कई वरिष्ठ नागरिकों का यह सवाल है कि संजीवनी योजना के अंतर्गत किन बुजुर्गों को लाभ मिलेगा? इसको लेकर क्या पात्रता तय की गई है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया

विज्ञापन

3 of 5
संजीवनी योजना - फोटो : Freepik

संजीवनी योजना का लाभ केवल दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा। इस स्कीम को लेकर पात्रता से संबंधित कोई दिशा-निर्देश तय नहीं किए गए हैं। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले 60 उम्र से अधिक सभी वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

UPI: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें इन शानदार फीचर्स के बारे में

4 of 5
संजीवनी योजना - फोटो : Freepik

बुजुर्ग किसी भी सामाजिक वर्ग से आते हों, फिर चाहे वह अमीर हों या गरीब, सबका मुफ्त इलाज संजीवनी योजना के अंतर्गत किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बताया है कि इस योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत जल्द हो जाएगी।'

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजीवनी योजना - फोटो : Freepik
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन संजीवनी योजना में करेंगे। दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना को आयुष्मान भारत योजना की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें