Who repay loan after borrower death: आज के समय लोन लेना आम बात हो चुकी है। लोग घर खरीदने, कार खरीदने, निजी कार्यों, बिजनेस आदि विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के लोन लेते हैं। हालांकि, अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाए तो इस स्थिति में एक सवाल उठता है कि क्या कर्ज खत्म हो जाएगा या उस कर्ज की अदायगी की जिम्मेदारी किसी और की होगी।
कई लोगों का मानना होता है कि उधार लेने वाले व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में बैंक कर्ज को माफ कर देता है, जबकि ऐसा नहीं है। आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद बैंक लोन की वसूली किससे करता है और बकाया रकम को पाने के लिए वह किन उपायों को अपनाता है?