फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Loan: अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की हो जाए मृत्यु? तो किसे भरना पड़ता है बकाया, यहां जानें नियम

Tue, 15 Nov 2022 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर किसे बकाया भरना पड़ता है? - फोटो : istock
Loan Tips: अगर आपको भी कोई सामान खरीदना है या अपनी जरूरत की चीज लेनी है, तो आपको उसके लिए पैसों की जरूरत होती है। इसके लिए कोई नौकरी करता है या फिर कोई अपना काम करके कमाई करता है आदि। लेकिन जीवन में कई मौके ऐसे भी आते हैं, जब लोगों को काफी पैसों की जरूरत होती है और ऐसे में उन्हें बैंक से लोन लेना पड़ता है। फिर बैंक इस लोन को ब्याज के साथ वापस भी लेता है, लेकिन जरा सोचिए कि जिस व्यक्ति ने लोन लिया है उसका किन्हीं कारणों से निधन हो जाता है तो फिर लोन का क्या होगा? क्या बैंक लोन माफ कर देगा या बकाया राशि को किसे भरना होगा? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर किसे बकाया भरना पड़ता है? - फोटो : Istock
पर्सनल लोन का क्या होगा?
  • पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है, जिसके कारण अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है। तो फिर बैंक कानूनी वारिस, उत्तराधिकारी या किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे नहीं ले सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर किसे बकाया भरना पड़ता है? - फोटो : iStock
क्रेडिट कार्ड के बकाया का क्या होगा?
  • क्रेडिट कार्ड अनसिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है। इसलिए इसे सुरक्षित लोन नहीं माना जाता और कभी किसी कार्डधारक की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में बैंक बकाया राशि को बट्टा खाते में डाल देता है। इसलिए बैंक किसी दूसरे व्यक्ति, उत्तराधिकारी या कानूनी वारिस से बकाया राशि नहीं ले सकता है।

4 of 5
लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर किसे बकाया भरना पड़ता है? - फोटो : istock
होम लोन किसे भरना पड़ता है?
  • होम लोन सिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है। इसलिए इसमें लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर को-एप्लिकेंड से बकाया लेने का प्रावधान होता है। यहां तक की कई लोन पर तो लोन लेते समय ही बैंक इंश्योरेंस कर देता है। इससे जब किसी लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, तो बकाया राशि बैंक को इंश्योरेंस से मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर किसे बकाया भरना पड़ता है? - फोटो : istock
ऑटो लोन कौन भरेगा?
  • अगर किसी व्यक्ति ने ऑटो लोन लिया है और किसी कारण उसका निधन हो जाता है, तो फिर बकाया राशि को परिवार वालों को चुकाना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो बैंक गाड़ी को नीलाम करके अपने पैसे वसूलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें